22 फरवरी को 4 साल पहले बागपत में लड़ा गया था 'चाट युद्ध', वायरल हुए 'चाचा आइंस्टीन' अब क्या कर रहे?
बागपत के मशहूर ‘चाट युद्ध’ को 4 साल पूरे हो गए है. यह लड़ाई सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और ‘चाचा’ के मीम्स छा गए थे.
ADVERTISEMENT

Baghpat News
Baghpat News: 22 फरवरी यह तारीख उत्तर प्रदेश के इतिहास में सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि एक वायरल घटना की सालगिरह है. आज से पूरे चार साल पहले, 22 फरवरी 2021 को बागपत जिले के बड़ौत बाजार में एक ऐसी लड़ाई हुई, जिसने उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश को चौंका दिया था. यह कोई साधारण झगड़ा नहीं, बल्कि दो चाट दुकानदारों के बीच ‘ग्राहकों को बुलाने’ को लेकर हुई जंग थी. बाद में इस घटना ने सोशल मीडिया को हंसी के ठहाकों से भर दिया था.