लेटेस्ट न्यूज़

‘DM के दबाव में आजम खान के खिलाफ की थी शिकायत’… अधिकारी का कोर्ट में बड़ा खुलासा

Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान को बड़ी राहत मिली है. जिस हेट स्पीच मामले में आजम खान को सजा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान को बड़ी राहत मिली है. जिस हेट स्पीच मामले में आजम खान को सजा हुआ थी और उनकी विधायकी गई थी, उस मामले में सपा नेता को कोर्ट ने बरी कर दिया है. बता दें कि 7 अक्टूबर 2022 को रामपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) से आजम खान को 3 वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद रद्द कर दी गई थी. इसी मामले में आजम खान की अपील पर रामपुर के विशेष एमपी एमएलए सेशन कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उन्हें बरी कर दिया है.