बरेली में अपना होंठ दिखा आलीशान हुसैन ने बताई नमाज के बाद हुई लाठीचार्ज की असली कहानी!
बरेली न्यूज: बरेली में जुमे की नमाज के बाद हुए लाठीचार्ज में आलिशान हुसैन नामक युवक को चोटें आई हैं. यूपी Tak से बातचीत में आलिशान ने पूरा मंजर बयान किया है.
ADVERTISEMENT

Photo: Alishan Hussain
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद 'आई लव मोहम्मद' विवाद को लेकर भारी बवाल मचा. यहां इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के संस्थापक मौलाना तौकीर राजा के कहने पर भीड़ जमा हुई. आरोप है कि नारेबाजी करते हुए जब भीड़ ने हिंसक रूप लिया और शहर कई अलग-अलग हिस्सों में जाने की कोशिश की तब पुलिस ने लाठियां बरसा दीं. इस दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ-साथ कई लोग घायल हुए. पुलिस ने हालांकि अब मौके पर शांति स्थापित कर दी है. एहतियातन पूरे शहर में फोर्स तैनात कर दी गई है. इस बीच वो लोग सामने आ रहे हैं जिनपर लाठियां बरसीं थीं. ऐसे में यूपी Tak ने आलिशान हुसैन नामक युवक से बातचीत कर जाना है कि उनके साथ क्या-क्या हुआ था?