लेटेस्ट न्यूज़

बरेली में नमाज के बाद हुए पुलिस लाठीचार्ज में पीटे गए मुस्लिम युवक ने बताया कि वहां आखिर क्या हुआ था?

बरेली में जुमे की नमाज के बाद 'आई लव मोहम्मद' विवाद पर मौलाना तौकीर राजा के आह्वान पर प्रदर्शन हुआ. भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़कर हिंसक रूप लिया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं.

ADVERTISEMENT

Bareilly News
Bareilly News
social share
google news

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जुमे के बाद भारी बवाल मचा. यह बवाल 'आई लव मोहम्मद' विवाद को लेकर था. बताया जा रहा है कि इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के संस्थापक मौलाना तौकीर राजा के कहने पर भीड़ जमा हुई. आरोप है कि प्रदर्शनकारी भीड़ ने जब नारेबाजी करते हुए हिंसक रूप लिया, तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस ने कहा है कि बिना परमिशन के प्रदर्शन हो रहा था. फिलहाल मौके पर एडीजी बरेली रमित शर्मा के साथ-साथ जिले के एसएसपी अनुराग आर्य मौजूद हैं. शहर के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. इस बीच यूपी Tak ने लाठीचार्ज के बाद कुछ प्रदर्शनकारियों से बात की है. जानें उन्होंने क्या-क्या कहा?