लेटेस्ट न्यूज़

50 साल की निर्मला देवी समधी रामबाबू संग हुई फरार, बहू ने जो कहानी सुनाई उसे सुन दंग रह जाएंगे

फतेहपुर के सातों धरमपुर गांव में 50 वर्षीय निर्मला देवी अपने समधी रामबाबू के साथ 3 लाख रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गईं. उनके प्रेम संबंधों ने परिवार में हड़कंप मचा दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है. यहां असोथर थाना क्षेत्र के सातों धरमपुर गांव में 50 वर्षीय महिला निर्मला देवी अपने समधी रामबाबू (बेटी के ससुर) के साथ फरार हो गई है. पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, निर्मला देवी घर से 3 लाख रुपये नकद और करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर भागी है. बताया जा रहा है कि निर्मला देवी और समधी रामबाबू के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है.