लेटेस्ट न्यूज़

भारत गौरव ट्रेन से साउथ इंडिया की करें यात्रा, यूपी के इन स्टेशनों से हो सकते हैं सवार, पूरा पैकेज जानिए

IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से दक्षिण भारत के तीर्थों की यात्रा करें. यूपी के 11 स्टेशनों से मिलेगी सवारी की सुविधा, जानें पैकेज रेट, रूट और EMI विकल्प.

ADVERTISEMENT

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
social share
Google CTA

अगर आप दक्षिण भारत के शानदार धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा करने का मन बना रहे हैं, तो भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है. IRCTC अगस्त महीने में 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' से साउथ इंडिया के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. खास बात यह है कि इस पैकेज में EMI की सुविधा भी मिलेगी और उत्तर प्रदेश के कई बड़े स्टेशनों से यात्री इस ट्रेन में सवार हो सकते हैं.