UPTak Baithak Logo

UP Electricity Bill Hike: उत्तर प्रदेश में बिजली हुई महंगी, जून से 10 प्रतिशत बढ़कर आएगा आपका बिल

UP Electricity Bill Hike: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को जून से बड़ा झटका लगने वाला है. UPPCL ने फ्यूल सरचार्ज में 10 फीसदी बढ़ोतरी का फैसला लिया है, जिससे घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के बिजली बिल बढ़ जाएंगे.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती सबसे चर्चित और प्रतिस्पर्धी सरकारी भर्ती परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। लेखपाल बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चयन प्रक्रिया, प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की अनिवार्यता, विषयवार पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न, अंकन प्रणाली और तैयारी की रणनीति को समझना बेहद जरूरी है.

2

2/7

UPPCL की ओर से जारी आदेश के मुताबिक यह अतिरिक्त शुल्क जून से आने वाले बिजली बिल में अलग से जोड़ा जाएगा. उपभोक्ताओं को नियमित बिल के साथ यह अतिरिक्त राशि भी चुकानी होगी.

3

3/7

बिजली उत्पादन और खरीद लागत में बढ़ोतरी को देखते हुए फ्यूल सरचार्ज लगाया गया है. बिजली कंपनियों का कहना है कि बढ़े हुए खर्च की भरपाई के लिए यह फैसला लिया गया है.

4

4/7

इस बढ़ोतरी का असर घरेलू, व्यावसायिक और अन्य सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा. अब लोगों को अपने सामान्य बिजली बिल के अलावा 10 फीसदी अतिरिक्त भुगतान करना होगा.

5

5/7

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली कटौती और आपूर्ति संबंधी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं. भीषण गर्मी के बीच लोगों की परेशानी पहले से बढ़ी हुई है.
 

6

6/7

उपभोक्ता संगठनों ने बिजली बिल में बढ़ोतरी पर चिंता जताई है. उनका कहना है कि महंगाई के दौर में अतिरिक्त शुल्क आम लोगों पर आर्थिक दबाव और बढ़ाएगा.

7

7/7

इससे पहले भी UPPCL फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज के तहत अतिरिक्त वसूली कर चुका है. बिजली खरीद और कोयले की लागत बढ़ने के कारण इस बार 10 फीसदी सरचार्ज लागू किया गया है.