लेटेस्ट न्यूज़

एक महीने से ज्यादा दिनों तक अस्त रहेंगे शनिदेव और इस बीच इन 4 राशि के लोगों का हो जाएगा नुकसान, जानिए उपाय

यूपी तक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 13 मार्च 2026 को शनि देव मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं. 22 अप्रैल तक चलने वाली शनि की यह अवस्था विशेष रूप से मेष, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/8

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव का अस्त होना एक बड़ी घटना मानी जाती है. 13 मार्च 2026 को शनि देव मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं और 22 अप्रैल तक इसी अवस्था में रहेंगे. जब शनि अस्त होते हैं, तो उनका प्रभाव कम हो जाता है, जिससे कई राशियों के जीवन में उथल-पुथल मच सकती है. विशेष रूप से 4 राशियों को इस दौरान बेहद संभलकर रहने की जरूरत है.
 

2

2/8

शनि देव 13 मार्च को अस्त होंगे और करीब एक महीने से ज्यादा समय तक यानी 22 अप्रैल तक अस्त रहेंगे. ज्योतिषविदों के अनुसार, शनि के अस्त होने से जातकों के पेशेवर जीवन और स्वास्थ्य में बड़ी उठा-पटक देखने को मिल सकती है. इस अवधि में लिए गए गलत फैसले भारी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकते हैं.
 

3

3/8

मेष राशि वालों के लिए शनि का अस्त होना आर्थिक मोर्चे पर चुनौतीपूर्ण रहेगा. निवेश या धन से जुड़े मामलों में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न करें, वरना बड़ा घाटा हो सकता है. इस समय किसी को भी पैसा उधार न दें, क्योंकि वापसी की उम्मीद कम है. अपने गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है.
 

4

4/8

तुला राशि के जातकों को 22 अप्रैल तक अपने खर्चों पर सख्त नियंत्रण रखना होगा. कर्ज लेने या देने से बचें और निवेश के मामलों में अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें. स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है, इसलिए खान-पान और इलाज को लेकर बिल्कुल भी लापरवाह न रहें. विवादों और बहसबाजी से दूर रहने में ही आपकी भलाई है.
 

5

5/8

वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि का अस्त होना पारिवारिक कलह का कारण बन सकता है. खासकर संपत्ति और रुपयों को लेकर घर में फूट पड़ने की संभावना है. सेहत के मामले में छोटी सी समस्या को भी नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती है. अपने अहंकार को त्यागकर रिश्तों को बचाने की कोशिश करें.
 

6

6/8

शनि देव आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए इनका अस्त होना आपके लिए मानसिक तनाव लेकर आ सकता है. जो निवेश आपको अब तक लाभ दे रहे थे, वे अचानक नुकसान दे सकते हैं. काम के बोझ के कारण थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होगा. गुस्से में लिया गया कोई भी छोटा फैसला आपके करियर या व्यवसाय के पतन का कारण बन सकता है.
 

7

7/8

अगर आपकी राशि भी इन 4 में से एक है, तो घबराएं नहीं. शनिवार के दिन शनि देव को सरसों के तेल में काले तिल मिलाकर अर्पित करें. हर शनिवार शनि चालीसा का पाठ करना और 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करना आपको सुरक्षा प्रदान करेगा. काले कुत्ते को रोटी खिलाना भी शनि देव की कृपा पाने का उत्तम मार्ग है.
 

8

8/8

शनि देव न्याय के देवता हैं और वे जरूरतमंदों की सेवा से प्रसन्न होते हैं. शनि के अस्त रहने के दौरान काले तिल, गर्म कंबल, काली उड़द की दाल या अपनी सामर्थ्य के अनुसार अनाज का दान गरीबों को करें. आपकी सेवा भावना शनि के नकारात्मक प्रभावों को कम करने में मदद करेगी और 22 अप्रैल के बाद स्थितियां फिर से सामान्य होने लगेंगी.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp