लेटेस्ट न्यूज़

कुंभ राशि में सूर्य, मंगल समेत ये 5 ग्रह बनाएंगे पंचग्रही योग, इन 4 राशियों के लिए सौभाग्य का दरवाजा खुल जाएगा

यूपी तक

फरवरी 2026 में कुंभ राशि में बन रहे पंचग्रही योग और राजयोग मेष, वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए खुशियों और समृद्धि का संदेश लेकर आएंगे. इस महीने आय, करियर और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

फरवरी का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद ऐतिहासिक होने जा रहा है. शनि की राशि कुंभ में चार बड़े ग्रहों बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल का गोचर होगा. चूंकि राहु यहां पहले से विराजमान है, इसलिए 23 फरवरी को 'पंचग्रही योग' का निर्माण होगा. इसके साथ ही लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य और शुक्रादित्य जैसे कई राजयोग भी बनेंगे जो 4 राशियों की किस्मत चमका देंगे.
 

2

2/7

मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना किसी वरदान से कम नहीं है. आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि होगी और सबसे खास बात यह है कि खर्चों के बावजूद आपका बैंक बैलेंस मजबूत बना रहेगा. इस महीने आप पैसे बचाने की कला में माहिर रहेंगे. व्यापारियों को बड़ा मुनाफा होगा और करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे.
 

3

3/7

वृषभ राशि वालों के लिए यह ग्रहों का संयोग खुशियां लेकर आ रहा है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा सुदृढ़ होगी और धन की प्राप्ति सुगम रहेगी. जो लोग नौकरी में ट्रांसफर या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है. व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं किसी बड़ी और मुनाफे वाली डील में बदल सकती हैं.
 

4

4/7

मिथुन राशि वालों के लिए फरवरी का महीना 'बचत' और 'प्रगति' का रहेगा. आपको अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है और पुराने निवेश से भी मोटा फायदा मिलने की उम्मीद है. खर्चों पर लगाम लगेगी, जिससे आपकी मानसिक चिंताएं दूर होंगी. लंबे समय से रुके हुए काम अब बिना किसी बाधा के पूरे होंगे और स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा.
 

5

5/7

कन्या राशि के नौकरीपेशा जातकों की सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं. व्यापारियों के लिए यह समय अपने कारोबार को विस्तार देने का है. निवेश और उधारी से जुड़े पुराने मामले अब आपके पक्ष में सुलझते नजर आएंगे. अगर संपत्ति को लेकर कोई कानूनी विवाद चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है.
 

6

6/7

कन्या राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते और अधिक प्रगाढ़ होंगे, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस दौरान आपको अपने पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिनकी मदद से आप अपना कोई बड़ा और अधूरा सपना पूरा करने में सफल रहेंगे.
 

7

7/7

फरवरी के इस ज्योतिषीय घटनाक्रम को याद रखें. 3 फरवरी को बुध का कुंभ में प्रवेश. 6 फरवरी को शुक्र का गोचर. 13 फरवरी को सूर्य का आगमन (शुक्रादित्य योग). 23 फरवरी को मंगल का प्रवेश और पंचग्रही योग का पूर्ण निर्माण. इन तारीखों पर ग्रहों की बदलती चाल आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का संचार करेगी.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp