सोने के दाम में उतार-चढ़ाव का दौरा जारी, क्या हैं इस समय यूपी के बड़े शहरों के गोल्ड रेट्स?
Gold Rates in UP: उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अगर आप शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ताजा रेट्स जानना बेहद जरूरी है. यूपी के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने के भाव अलग-अलग हैं.
ADVERTISEMENT

1/7
सोना खरीदने वालों और निवेशकों के लिए आज की कीमतें चौंकाने वाली हो सकती हैं. उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, जिसके चलते अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में अंतर देखा जा रहा है.

2/7
शादी-ब्याह की खरीदारी हो या सुरक्षित निवेश का इरादा, बाजार जाने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आपके शहर में 22 कैरेट गोल्ड किस रेट पर मिल रहा है. नोएडा के हाई-टेक बाजार से लेकर लखनऊ की गलियों और कानपुर के व्यापारिक केंद्रों तक, आइए अगली स्लाइड्स में जानते हैं यूपी के 5 बड़े शहरों में सोने के ताजा दाम क्या हैं.

3/7
गाजियाबाद: इस लिस्ट में गाजियाबाद सबसे ऊपर है, यहां 22 कैरेट सोने की कीमत 13942 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है.

4/7
नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा में सोने के दाम गाजियाबाद से थोड़े कम हैं, यहां भाव 13805 रुपये प्रति ग्राम पर बना हुआ है.

5/7
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में भी कीमतें नोएडा के लगभग बराबर हैं, यहां सोना 13804 रुपये प्रति ग्राम के रेट पर बिक रहा है.

6/7
कानपुर: कानपुर में सोना इस लिस्ट के अन्य शहरों के मुकाबले सस्ता है, यहां ग्राहकों को 13763 रुपये प्रति ग्राम का भाव मिल रहा है.

7/7
उत्तर प्रदेश (UP Average): अगर पूरे उत्तर प्रदेश के औसत भाव की बात करें, तो प्रदेश में स्टैंडर्ड गोल्ड का रेट 13788 रुपये प्रति ग्राम के आसपास ट्रेंड कर रहा है.









