UPTak Baithak Logo

400 में से कितनी सीटें जीतेगी सपा? यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर लक्ष्मण यादव ने कर दिया बड़ा दावा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक विश्लेषक और सोशल एक्टिविस्ट डॉ. लक्ष्मण यादव ने चौंकाने वाला दावा किया है. 'न्यूज तक' से बातचीत में उन्होंने कहा कि यदि चुनाव में धांधली न हो तो इंडिया गठबंधन 240 से 280 सीटें जीत सकता है.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/7

'न्यूज Tak के खास कार्यक्रम में राजनीतिक विश्लेषक और सोशल एक्टिविस्ट डॉ. लक्ष्मण यादव ने उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव पर चौंकाने वाली भविष्यवाणी की. उन्होंने दावा किया कि अगर चुनाव में कोई धांधली न हो तो आज के माहौल के मुताबिक इंडिया गठबंधन 400 में से 240 से 280 सीटें जीत सकता है.
 

2

2/7

लक्ष्मण यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन पर बड़ा दावा करते हुए कहा कि गठबंधन के कुल आंकड़ों में से अकेले सपा 200 से अधिक सीटें हासिल करने की स्थिति में है. 2024 के लोकसभा नतीजों के बाद प्रदेश की चुनावी जमीन और राजनीतिक माहौल पूरी तरह बदल चुका है.
 

3

3/7

विश्लेषक के अनुसार, भले ही बीजेपी के पास अभी बढ़त दिख रही हो लेकिन उसका ग्राफ तेजी से नीचे गिर रहा है. 10 साल की एंटी-इन्कंबेंसी, रोजगार का संकट, किसानों के लिए खाद की किल्लत और सरकारी नौकरियों में धांधली जैसे मुद्दों से राज्य की जनता में भारी नाराजगी है.
 

4

4/7

लक्ष्मण यादव ने बीजेपी पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ताधारी दल अपने विकास कार्यों और काम के ट्रैक रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ने के बजाय नफरत के एजेंडे और धर्म की पिच पर राजनीति करने की कोशिश कर रहा है जिसे जनता अब समझ चुकी है.
 

5

5/7

कांग्रेस नेता इमरान मसूद के उस बयान पर जिसमें उन्होंने सपा को मिली 37 सीटें दलित वोट ट्रांसफर का नतीजा बताया था और 200 सीटों की मांग की थी. लक्ष्मण यादव ने कहा कि चुनावी आंकड़ों की बाजीगरी में उलझने के बजाय धरातल पर जीतने की क्षमता (विनेबिलिटी) को देखना होगा.
 

6

6/7

इमरान मसूद के बयान को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को केवल अखिलेश यादव और राहुल गांधी के आपसी तालमेल के नजरिए से देखा जाना चाहिए. दोनों शीर्ष नेताओं की समझ बेहद मजबूत है और चुनाव आते-आते सीटों का बंटवारा बहुत आसानी से सुलझा लिया जाएगा.
 

7

7/7

लक्ष्मण यादव ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही गठबंधन में 'बड़े भाई' की भूमिका में है जिसके पास वर्तमान में सवा सौ के करीब विधायक और 37 सांसद हैं. इसलिए कौन सा दल कितनी सीटें जीत सकता है, उसी आधार पर सीट शेयरिंग तय होगी.