लेटेस्ट न्यूज़

शादीशुदा होते हुए भी इंस्पेक्टर गौरव शर्मा ने धोखे से किया निदा मलिक से निकाह, ऐसे सामने आई दूसरी पत्नी वाली बात

लखीमपुर खीरी के इंस्पेक्टर गौरव शर्मा पर निदा मलिक ने लगाया शादी का झांसा देकर शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप. ट्रेन के सफर से शुरू हुई हमदर्दी कैसे फरेब में बदली और कैसे पहली पत्नी खुशबू का राज खुला जानें पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/8

लखीमपुर खीरी में तैनात इंस्पेक्टर गौरव शर्मा घरवाली और बाहरवाली के विवाद में बुरी तरह घिर चुके हैं. एसपी ऑफिस में स्टेनो के पद पर तैनात गौरव पर एक महिला ने शादीशुदा होते हुए भी धोखे से निकाह करने और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं.
 

2

2/8

पीड़िता निदा मलिक के अनुसार, यह सिलसिला साल 2012 में शुरू हुआ था. सहारनपुर से दिल्ली जाते वक्त गौरव ने ट्रेन में निदा की बीमार मां को अपनी रिजर्व सीट देकर उनका भरोसा जीता.यहीं से दोनों के बीच बातचीत और नंबरों का लेन-देन शुरू हुआ.
 

3

3/8

आरोप है कि हमदर्दी का नाटक कर रहे गौरव ने मां के इलाज के बहाने निदा को देवबंद बुलाया. वहां एक दोस्त के घर पर निदा को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई गई जिसे पीते ही वह अचेत हो गई. होश आने पर निदा के पैरों तले जमीन खिसक गई.
 

4

4/8

निदा का आरोप है कि बेहोशी की हालत में गौरव ने उनके साथ गलत काम किया और उसका वीडियो बना लिया.विरोध करने पर इंस्पेक्टर ने वर्दी का रसूख दिखाया और वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर निदा को खामोश कर दिया.
 

5

5/8

लोकलाज के डर से निदा ने जब निकाह की जिद की तो 27 दिसंबर 2017 को गौरव ने गवाहों के सामने उनसे शादी कर ली. दोनों शाहजहांपुर में रहने लगे और उनकी एक बेटी भी हुई.लेकिन गौरव का तबादला बदायूं होते ही उनके व्यवहार में बदलाव आने लगा.
 

6

6/8

बदायूं पहुंचकर जब निदा ने गौरव का फोन चेक किया तो वहां दूसरी महिला के साथ तस्वीरें मिलीं. गहन जासूसी के बाद पता चला कि गौरव पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी खुशबू और उसके बच्चे भी हैं. हक मांगने पर गौरव ने निदा को फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी.
 

7

7/8

गौरव ने अपनी जान छुड़ाने के लिए तबादला लखीमपुर खीरी करा लिया.लेकिन निदा ने हार नहीं मानी. उन्होंने जिले की कप्तान ख्याति गर्ग से न्याय की गुहार लगाई. मामले की गंभीरता देख एसपी ने इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया.
 

8

8/8

एसपी ख्याति गर्ग के आदेश पर गौरव शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है. फिलहाल विभाग ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.खाकी की आड़ में दो शादियों और धोखेबाजी का यह मामला पूरे यूपी पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है.

follow whatsapp