यूपी के सभी 4,600 पीएचसी पर लगेंगे हेल्थ एटीएम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर जोर देते हुए रविवार को कहा कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर जोर देते हुए रविवार को कहा कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बहुत शीघ्र ‘टेली कंसल्टेंसी’ और ‘टेलीमेडिसिन’ जैसी सुविधाओं से लैस होंगे. वाराणसी में ‘यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी) दिवस 2022’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने यह बात कही.