आजम खान को हराकर सीधे PM मोदी से मिल आए रामपुर विधायक आकाश सक्सेना, जानें क्या बात हुई
रामपुर में जीत हासिल करने वाले आकाश सक्सेना ने मंगलवार को पीएम मोदी से मुलाकात की. आकाश सक्सेना ने सपा के दिग्गज नेता आजम खान…
ADVERTISEMENT


रामपुर में जीत हासिल करने वाले आकाश सक्सेना ने मंगलवार को पीएम मोदी से मुलाकात की.

आकाश सक्सेना ने सपा के दिग्गज नेता आजम खान के गढ़ में बीजेपी का परचम फहराया था.

उपचुनाव में जीत के साथ ही भाजपा ने आजादी के बाद इस सीट पर पहली बार कब्जा किया है.

भाजपा पहली बार रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीती है.
इससे पहले करीब 40 साल से यहां सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ही विधायक रहे.

आकाश सक्सेना ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी.


