समाजवादी पार्टी (एसपी) अध्यक्ष अखिलेश यादव का रामपुर सदर सीट से पार्टी के उम्मीदवार आजम खान और स्वार सीट से प्रत्याशी उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के पक्ष में रामपुर जाकर प्रचार करने का कार्यक्रम बुधवार को ‘खराब मौसम’ के कारण स्थगित कर दिया गया.
ADVERTISEMENT
समाजवादी पार्टी ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अखिलेश का रामपुर में होने वाला कार्यक्रम ‘खराब मौसम’ के कारण स्थगित हो गया है, कार्यक्रम की अगली तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी.
अखिलेश को बुधवार को रामपुर सदर सीट से पार्टी उम्मीदवार आजम खान और जिले की ही स्वार सीट से प्रत्याशी उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए रामपुर जाना था. रामपुर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आगामी 14 फरवरी को मतदान होगा.
रामपुर से एसपी सांसद आजम खान पर 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह इस वक्त जेल में हैं. एसपी ने उन्हें रामपुर सदर से अपना उम्मीदवार बनाया है.
हाई कोर्ट ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देने की आजम की अर्जी पर विचार करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अंतरिम जमानत के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में करीब 23 महीने तक जेल में रहने के बाद हाल ही में जमानत पर रिहा हुए हैं.
UP चुनाव: आजम खान के परिवार के पास कितनी संपत्ति? नामांकन के बाद निकली ये जानकारी
ADVERTISEMENT










