UP में 14 IPS अफसरों के तबादले, विनीत जायसवाल बने अमरोहा के SP, देखें पूरी लिस्ट

यूपी तक

• 03:30 AM • 15 Apr 2022

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.0 में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 14 आईपीएस (IPS) अफसरों के तबादले (Transfer) कर दिए गए. रात में जारी हुए…

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.0 में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 14 आईपीएस (IPS) अफसरों के तबादले (Transfer) कर दिए गए. रात में जारी हुए सरकारी आदेश के अनुसार, आईपीएस विनीत जायसवाल को अब हाथरस की जगह, अमरोहा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वह आईपीएस पूनम का स्थान लेंगे, जिन्हें एसपी पद से हटाकर वेटिंग लिस्ट में रखा गया है. 

यह भी पढ़ें...

सरकारी आदेश के अनुसार, आईपीएस विकास वैद्य को हाथरस तो अतुल शर्मा को चित्रकूट का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वहीं, बलरामपुर के एसपी हेमंत कुटियाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाकर मुरादाबाद भेजा गया है.

इसके अलावा आईपीएस बबलू कुमार को मुरादाबाद और सचिंद्र पटेल को कुशीनगर एसपी पद से हटाते हुए प्रतीक्षा सूची में रखा गया है. अब कुशीनगर में धवल जायसवाल को नया एसपी नियुक्त किया गया है.

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही फेरबदल शुरू हो गए हैं. यूपी तक ने हाल ही में आपको बताया था कि योगी सरकार की वापसी के बाद आने वाले कुछ दिनों में ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव होने वाले हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि योगी सरकार के निशाने पर पहली फेहरिस्त में ऐसे अधिकारी हैं, जिन्होंने चुनाव के दौरान अपनी ‘निष्ठा’ बदल ली थी.

MLC चुनाव की आचार संहिता हटते ही UP की ब्यूरोक्रेसी में होंगे ‘बदलाव’, किनके होंगे तबादले?