नकवी बोले- ‘MY फैक्टर ने UP में अपराध की संस्कृति खत्म कर दी’, पूरा मतलब भी बताया

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि MY (मोदी-योगी) फैक्टर ने उत्तर प्रदेश में ‘‘अपराध की संस्कृति’’ को खत्म कर दिया है.…

यूपी तक

• 01:45 PM • 23 Jan 2022

follow google news

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि MY (मोदी-योगी) फैक्टर ने उत्तर प्रदेश में ‘‘अपराध की संस्कृति’’ को खत्म कर दिया है.

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले रामपुर के दनियापुर और शंकरपुर गांवों में ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बीजेपी के ‘पन्ना प्रमुखों’, ‘बूथ प्रमुखों’, किसानों, ग्रामीणों और अन्य लोगों से संवाद किया.

बीजेपी नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में MY (मोदी-योगी) फैक्टर लोगों की सुरक्षा और समृद्धि तथा राज्य में सुशासन की गारंटी है.

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने कहा कि इस MY (मोदी-योगी) फैक्टर ने ‘‘भ्रष्टाचार एवं अपराध की संस्कृति’’ को खत्म कर दिया है.

नकवी के बयान को समाजवादी पार्टी पर निशाने के तौर पर भी देखा जा रहा है. दरअसल राजनीतिक गलियारों में MY (मुस्लिम-यादव) फैक्टर को समाजवादी पार्टी का मजबूत वोट बैंक माना जाता है.

नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के युग में ‘‘तुष्टीकरण’ की जगह ‘‘गरिमा के साथ विकास के संकल्प’ ने ले ली है जिससे सभी वर्गों का समावेशी विकास सुनिश्चित हुआ है.

उनके ऑफिस से जारी बयान में नकवी के हवाले से कहा गया कि उत्तर प्रदेश के लोग 2017 से पहले राज्य सरकार के शासन के दौरान हुए अपराधों और क्रूरता को नहीं भूले हैं.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘कभी राष्ट्रीय दल’’ रही कांग्रेस अपनी ‘‘नकारात्मक सामंती मानसिकता’’ के कारण ‘‘मोहल्ले’’ में भी स्वीकार्य नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘‘ आज कांग्रेस का टिकट चाहने वालों से अधिक लंबी कतार टिकट लौटाने वालों की है.’’

अगर कांग्रेस सही रास्ते पर होती तो शायद आज बीजेपी न होती: अखिलेश यादव