हरदोई की शिल्पी के सिर पर ऋषभ द्विवेदी ने कर दिया फावड़े से हमला, पलभर में हुई उसकी मौत तो सनसनीखेज कहानी पता चली

प्रशांत पाठक

14 Apr 2026 (अपडेटेड: 14 Apr 2026, 10:36 AM)

UP News: यूपी के हरदोई से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां शिल्पी नाम की युवती की खौफनाक हत्या कर दी गई. उसके सिर पर फावड़े से हमला किया गया.

Hardoi, Hardoi News, Hardoi Police, Hardoi Viral News, Hardoi Crime, Hardoi Crime News, UP News, UP Viral News, हरदोई, हरदोई न्यूज, हरदोई पुलिस, हरदोई वायरल न्यूज, हरदोई क्राइम, हरदोई क्राइम न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने एकतरफा प्रेम के चलते महिला की फावड़े से काटकर हत्या कर दी. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला से एकतरफा प्यार करता था. 

यह भी पढ़ें...

शादीशुदा थी शिल्पी

यह घटना हरदोई के गढ़ी रसूलपुर गांव की है. यहां रहने वाले राम रहीश कुशवाहा की बेटी शिल्पी की शादी 7 साल पहले गोविंद नाम के युवक के साथ हुई थी. मगर शादी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद रहने लगा और शिल्पी वापस मायके आ गई. 

बताया जा रहा है कि सोमवार रात शिल्पी घर से कूड़ा डालने के लिए बाहर निकली. इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे ऋषभ द्विवेदी ने उस पर फावड़े से हमला कर दिया. शिल्पी की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ऋषभ द्विवेदी, शिल्पी से एकतरफा प्यार करता था. मगर शिल्पी रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर अशोक कुमार मीणा (एसपी हरदोई) ने बताया, ऋषभ ने शिल्पी के सिर पर फावड़े से वार किया है. युवती की मौके पर ही मौत हो गई. क्राइम सीन पर जाकर जांच की गई है. एकतरफा प्रेम का मामला सामने आ रहा है. आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.