3 भाइयों की इकलौती बहन प्रियंका की होनी थी शादी, अब उसकी बॉडी मिली तो उसपर ये देख सभी की चीख निकल गई

UP News: यूपी के महोबा में 22 साल की प्रियंका का शव मिलने से हड़कंप मच गया. काफी घंटों तक परिजन गायब हुई बेटी को खोज रहे थे. अब मामले को लेकर ये पता चला.

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)

नाहिद अंसारी

14 Apr 2026 (अपडेटेड: 14 Apr 2026, 01:27 PM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा स्थित सुभाष नगर में 22 साल की प्रियंका का शव मिलने से हड़कंप मच गया. युवती की शादी आगामी जुलाई में होनी थी, लेकिन अब खुशियों वाले घर में मातम पसर गया. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें...

3 भाइयों की बहन थी प्रियंका

यहां रहने वाले मानिकचंद्र रैकवार की 22 साल की बेटी प्रियंका का शव मोहल्ले के ही सुनसान इलाके में पड़ा मिला. प्रियंका तीन भाइयों की इकलौती बहन थी. उसकी मौत की खबर ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है. 

बताया जा रहा है कि बीती रात परिवार के सभी सदस्य खेत पर फसल की कटाई के लिए गए हुए थे. मगर प्रियंका घर में अकेली थी. परिजन जब सुबह 6 बजे घर लौटे तो उन्हें बेटी घर के अंदर नहीं मिली. काफी खोजबीन के बाद, शौच के लिए निकले स्थानीय लोगों ने पहाड़ी पर एक युवती का शव देखा. फिर पता चला कि वो शव प्रियंका का था. 

शरीर पर चोट के निशान

मृतका के चाचा महेंद्र कुमार ने बताया कि प्रियंका के शरीर और गाल पर चोट के गहरे निशान हैं. ये देख परिजनों की चीख निकल गई. मृतक के चाचा का कहना है कि ईट से कुचल कर बेटी को मारा गया है. प्रियंका की शादी 8 जुलाई को तय हो चुकी थी और घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं. मृतका का बड़ा भाई संतोष पुलिस में सिपाही है. इस वारदात को लेकर परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है. 

पुलिस ने ये बताया

इस मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया, शव पर चोट के निशान मिले हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण साफ होगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे.