ADM ज्योति मौर्य के पति अलोक लखनऊ के अस्पताल में हैं भर्ती, मांग रहे मदद... ये क्या हो गया?

एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य लखनऊ के अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने इलाज के लिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है. वहीं ज्योति मौर्य ने आलोक के साथ समझौते के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है.

Alok Maurya

यूपी तक

13 Apr 2026 (अपडेटेड: 13 Apr 2026, 12:51 PM)

follow google news

ADM ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य का विवाद एक बार फिर चर्चा में है. पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच सुलह की खबरें आ रही थीं. वहीं अब इस मामले में एक नया और मोड़ आ गया है. आलोक मौर्य इस वक्त लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती हैं और सोशल मीडिया के जरिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

अस्पताल से आलोक मौर्य ने की ये अपील

अस्पताल से जारी वीडियो में आलोक मौर्य ने बताया कि उनकी तबीयत काफी खराब है और उनके पास इलाज के लिए पैसे खत्म हो चुके हैं. उन्होंने एक क्यूआर कोड जारी करते हुए अपने चाहने वालों से मदद की गुहार लगाई है. आलोक ने वीडियो में कहा, "मेरी तबीयत ठीक नहीं है, जो भी आशीर्वाद देना चाहते हैं, क्यूआर कोड के माध्यम से जुड़ें." उन्होंने समर्थकों से अस्पताल न आने की अपील की है ताकि इलाज में बाधा न आए. आलोक का कहना है कि वे ठीक होने के बाद नेशनल मीडिया के सामने आकर अपनी पूरी बात रखेंगे.

सुलह के दावों पर ज्योति मौर्य का पलटवार

पिछले कुछ दिनों से आलोक मौर्य यह दावा कर रहे थे कि उनके और ज्योति के बीच समझौता हो गया है. हालांकि, गाजियाबाद में तैनात ADM ज्योति मौर्य ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. ज्योति का कहना है कि समझौते की खबरें महज एक अफवाह हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है. उनका तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है और जल्द ही उस पर फैसला आने वाला है. 

क्या था पूरा विवाद?

यह मामला तब सुर्खियों में आया था जब सफाई कर्मचारी पति आलोक मौर्य ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी पत्नी ज्योति को मेहनत करके एसडीएम बनाया, लेकिन अधिकारी बनने के बाद ज्योति ने उन्हें छोड़ दिया. आलोक ने ज्योति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे, तो वहीं ज्योति मौर्य ने आलोक पर शादी के समय अपनी पहचान (अधिकारी होने का झूठा दावा) छिपाने और दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए थे. 

अस्पताल में भर्ती आलोक मौर्य अब भी यह इच्छा जता रहे हैं कि वे ज्योति मौर्य के साथ बैठकर बात करना चाहते हैं ताकि मामला सुलझ सके. लेकिन ज्योति मौर्य के कड़े रुख को देखते हुए फिलहाल सुलह की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही है. अब देखना यह होगा कि कोर्ट का फैसला क्या आता है और क्या आलोक की मदद के लिए लोग आगे आते हैं. 

यहां देखें वीडियो: