UP News: यूपी के बांदा में अचानक दो छात्राएं दिन दहाड़े लापता हो गईं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस टीम एक्टिव हुई. नाकाबंदी की गई. मगर अब तक दोनों का कुछ पता नहीं चला है. बताया जा रहा कि दोनों छात्राएं घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी. मगर दोनों में से कोई घर वापस नहीं लौटा. अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है.
ADVERTISEMENT
दोनों छात्राएं कहां गईं?
ये पूरा मामला मर्का थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां चरका गांव की रहने वाली दो छात्राएं एक-दूसरे के पड़ोस में रहती थीं. दोनों घर से स्कूल जाने के लिए अपने भाई के साथ निकली थीं. अचानक दोनों लापता हो गईं. देर शाम दोनों घर तक नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई.
दोनों की खोजबीन शुरू की गई. स्कूल में पता कराया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. बाद में पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस के मुताबिक, मोबाइल में दोनों लड़कियों की संदिग्ध चैट मिली हैं. पुलिस का कहना है कि जब तक दोनों छात्राएं मिल नहीं जाती, कुछ नहीं कहा जा सका.
पुलिस ने ये बताया
इस पूरे मामले को लेकर मर्का थाना के पुलिस इंस्पेक्टर SHO मिथलेश कुमार ने बताया, केस दर्ज किया गया है. सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. दोनों के नंबर बंद हैं. घर से स्कूल जाने के लिए दोनों निकली थी. लोकेशन पता करने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा.
ADVERTISEMENT









