उन्नाव में कथा वाचक अवधेश चंद्र लोधी संग की गई मारपीट! पूरे मामले की असल कहानी पुलिस ने बताई

सूरज सिंह

12 Apr 2026 (अपडेटेड: 12 Apr 2026, 12:21 PM)

UP News: यूपी के उन्नाव में लोधी समाज के कथा वाचक अवधेश चंद्र लोधी के साथ कथित मारपीट हुई. खूब हंगामा हुआ. सपा नेता-कार्यकर्ता भी पहुंच गए. पुलिस जांच में ये कहानी सामने आई.

Unnao, Unnao News, Unnao Police, Unnao Viral News, Unnao Viral Video, Unnao Crime, UP News, उन्नाव, उन्नाव न्यूज, उन्नाव पुलिस, उन्नाव वायरल न्यूज, उन्नाव वायरल वीडियो, उन्नाव क्राइम, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: यूपी के उन्नाव में कथा वाचक ने आरोप लगाया है कि उसके द्वारा कथा का पैसा मांगने पर दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी. कथा वाचक लोधी समाज का है. ऐसे में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और थाने में हंगामा करने लगे. सपा नेताओं ने X पर पोस्ट कर उन्नाव के कथा वाचक के साथ हुई कथित मारपीट की घटना को इटावा के कथा वाचक की घटना के साथ जोड़ दिया. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है और 1 आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

मामला 6 अप्रैल का बताया जा रहा है. कथा वाचक अवधेश चंद्र का आरोप है कि सोहरामऊ थाना क्षेत्र निवासी मनीष पांडेय और अनूप द्विवेदी ने 7 दिन का पंचमुखी कथा रसूलपुर गांव में रिंकू सिंह के यहां करवाई थी. 6 अप्रैल को कथा समाप्त होने पर जब मनीष पांडेय और अनूप द्विवेदी से पैसो की मांग की गई तो वह दोनों उसे कार से जबरन लखनऊ ले गए. वहां उसे शराब पिलाने की कोशिश करने लगा. उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई. 

पीड़ित का कहना है कि उसने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई और वहां से भाग निकला. वह जंगल में भी छिपा और अगले दिन उसने पुलिस को सारी जानकारी दी. पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद वह एसपी के पास गया और मामले को लेकर शिकायत की.

सपा कार्यकर्ताओं ने भी किया हंगामा

घटना के 5 दिन बाद जब मामले की जानकारी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने थाने में पहुंचकर कार्रवाई की मांग की और हंगामा किया. मामले में सपा नेता सुनील साजन ने भी सोशल मिडिया X पर पोस्ट लिखा.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले में पुलिस ने मनीष पांडेय और अनूप द्विवेदी के साथ दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है. 

मामले को लेकर सीओ हसनगंज तेज़ बहादुर सिंह ने बताया, वीडियो वायरल हो रहा है. कथा वाचक कुंजपुर के रहने वाले हैं. दोनों पक्ष एक दूसरे को काफी सालों से जानते हैं. दोनों पक्ष मिलकर अलग-अलग जगहों पर कथा करते हैं. पैसों को लेकर विवाद हुआ है. लखनऊ में मारपीट हुई. केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.