देवर अमरजीत ने भाभी पूनम पटेल को कुल्हाड़ी से काट डाला, इस हैवानियत के पीछे की कहानी बेहद शर्मनाक है

UP News: वाराणसी में एक देवर ने ही अपनी भाभी को खौफनाक मौत दे डाली. उसने सगी भाभी को कुल्हाड़ी से काट डाला. इसके पीछे की वजह आपको हिला देगी.

UP News

रोशन जायसवाल

12 Apr 2026 (अपडेटेड: 12 Apr 2026, 09:06 AM)

follow google news

UP News: वाराणसी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां देवर ने अपनी सगी भाभी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया. आरोपी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस हत्या से हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ें...

पूनम पटेल को दी मौत

ये पूरा मामला वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव से सामने आया है. यहां देवर अमरजीत पटेल ने अपनी सगी भाभी 30 वर्षीय पूनम पटेल की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. हत्या आरोपी देवर अमरजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्यारे देवर ने खुद ही 112 नंबर पर फोन करके घटना की जानकारी पुलिस को दी थी.

घटना के पीछे का कारण हैरान कर देने वाला है. बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी भाभी पूनम की बहन से प्यार करता था और शादी करना चाहता था, लेकिन पूनम और उसके मायके वालों को इस पर एतराज था. ऐसे में अमरजीत ने अपनी भाभी को ही मार डाला.

बताया जा रहा है कि मृतका इस बात के खिलाफ थी कि उसका देवर उसकी सगी बहन से शादी करें. इसी को लेकर देवर-भाभी के बीच विवाद भी रहता था. मगर किसी ने ये नहीं सोचा था कि इस विवाद का अंत खूनी होगा और रिश्तों में ही खून बह जाएगा. 

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया, हत्या का आरोपी अमरजीत गिरफ्तार है.  मामले की जांच की जा रही है.