UP Weather Update: यूपी में अगले हफ्ते से बदलेगा मौसम का मिजाज, लखनऊ समेत कई जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में ठंडे मौसम की राहत अब खत्म होने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते लखनऊ समेत कई जिलों में तापमान 40°C के पार पहुंच सकता है. पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी होने से उमस और गर्मी बढ़ने के आसार हैं.

UP Weather Update

यूपी तक

• 10:36 AM • 12 Apr 2026

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोग पिछले कुछ समय से अप्रैल के महीने में भी ठंडे मौसम का लुत्फ उठा रहे थे. जहां हर साल अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी शुरू हो जाती थी, इस साल ऐसा नहीं था. लेकिन अब यह दौर खत्म होने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाला सप्ताह अपने साथ प्रदेश में भीषण गर्मी लेकर आने वाला है. अगले हफ्ते में यूपी की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40°C के पार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें...

पछुआ हवाओं की रफ्तार होगी धीमी

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले तीन दिनों के दौरान तापमान में करीब 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि फिलहाल कुछ इलाकों में तापमान अभी भी सामान्य से नीचे बना हुआ है लेकिन यह राहत ज्यादा समय तक नहीं रहने वाली है. वर्तमान में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज पछुआ हवाएं 12 अप्रैल के बाद धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेंगी. जैसे ही इन हवाओं की गती कम होगी, वातावरण में उमस बढ़ेगी और गर्मी का असर और ज्यादा महसूस होने लगेगा.

गर्मी बढ़ने की वजह क्या है?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश में कोई नया मौसम तंत्र सक्रिय होने की संभावना नहीं है. आसमान साफ रहने और मौसम के शुष्क बने रहने के कारण सूर्य की किरणें सीधे धरती पर असर डालेंगी. इसी वजह से तापमान में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि होने का अनुमान जताया गया है.

लखनऊ समेत कई जिलों में लू जैसे हालात बनने की आशंका

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि तापमान में लगातार हो रही इस बढ़ोतरी के चलते अगले सप्ताह के अंत तक राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है. ऐसे में दोपहर के समय लोगों को तेज गर्मी और लू जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है.

यह भी पढ़ें: सुल्तानपुर के पुलिसकर्मी संजय सोनकर-एसओजी प्रभारी शिवानंद यादव ने रिक्शा चालक आकाश तिवारी संग जो किया, अब लंबा फंस गए