आज का यूपी: यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ अखिलेश यादव ने बनाया मेगा प्लान

Akhilesh Yadav Social Media Influencers Meet: 2027 की तैयारी शुरू! अखिलेश यादव ने बुलाई 300 यूट्यूबर्स की फौज. जानिए क्या है सपा का डिजिटल प्लान और क्यों वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री को बताया पिता समान. देखिए 'आज का यूपी' कुमार अभिषेक के साथ.

यूपी तक

• 08:22 AM • 18 Mar 2026

follow google news

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अभी से अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है. इस बार उनका मुख्य ध्यान एक 'डिजिटल आर्मी' तैयार करने पर है, जिसके लिए उन्होंने देशभर के प्रभावशाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स के साथ एक बड़ी बैठक बुलाई है.

यह भी पढ़ें...

अखिलेश यादव की 'डिजिटल योद्धा' बैठक

18 मार्च 2026 को अखिलेश यादव पार्टी दफ्तर में लगभग 200 से 300 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक करेंगे. उनका उद्देश्य पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और विचारधारा को गांव-गांव और हर व्यक्ति के मोबाइल तक पहुंचाना है. इस डिजिटल आर्मी का उपयोग न केवल सकारात्मक प्रचार के लिए किया जाएगा, बल्कि विरोधी पार्टी की ओर से फैलाए जाने वाले 'नकारात्मक नैरेटिव' को काउंटर करने के लिए भी होगा. 

चर्चा है कि इस रणनीति के पीछे चुनावी रणनीतिकार संस्था आईपैक की भूमिका हो सकती है, जो समाजवादी पार्टी के लिए डिजिटल आधार तैयार करने में मदद कर रही है.

बिहार चुनाव से सबक

अखिलेश यादव बिहार चुनाव के उस अनुभव से सावधान हैं, जहां एक विवादित भोजपुरी गाने ("कट्टा सटा के मार") ने तेजस्वी यादव के पूरे चुनावी नैरेटिव को नुकसान पहुंचाया था. वह चाहते हैं कि 2027 में सपा के पास ऐसी संगठित डिजिटल फोर्स हो जो किसी भी गलत सूचना या छवि खराब करने वाले कंटेंट को तुरंत रोक सके. 

वरुण गांधी का 'हृदय परिवर्तन'?

इस बीच बीजेपी नेता वरुण गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तस्वीर ने भी सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. वरुण गांधी ने पीएम मोदी के व्यवहार को 'पितृवत' (पिता समान) करार दिया है, जो उनके पिछले विद्रोही रुख से बिल्कुल अलग है. चर्चा है कि वरुण गांधी को पश्चिम बंगाल चुनावों में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है या उनकी पत्नी वहां से चुनाव लड़ सकती हैं. साथ ही, संगठन में बदलाव या राज्यसभा के विकल्प भी इस मुलाकात के पीछे की वजह हो सकते हैं.