धर्मेंद्र यादव बनाम निशिकांत दुबे! लोकसभा में सपा सांसद सीधे BJP सांसद से भिड़ गए

Dharmendra Yadav Lok Sabha Speech: लोकसभा में धर्मेंद्र यादव ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को व्यवहार सुधारने की नसीहत दे दी. देखिए कैसे निशिकांत दुबे ने धर्मेंद्र यादव से माफी की मांग की और सदन में मचा हंगामा.

यूपी तक

• 05:47 PM • 17 Mar 2026

follow google news

लोकसभा के बजट सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बीच तीखी बहस देखने को मिली. धर्मेंद्र यादव ने सीधे तौर पर निशिकांत दुबे का नाम लेकर उन्हें सदन की मर्यादा बनाए रखने के लिए अपने व्यवहार में सुधार करने की सलाह दे दी, जिससे सदन का माहौल गरमा गया. 

यह भी पढ़ें...

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें 8 निलंबित सांसदों का निलंबन वापस लेने पर चर्चा हुई. धर्मेंद्र यादव ने निलंबित सांसदों की वापसी का समर्थन करते हुए कहा कि सदन चलाने की जिम्मेदारी केवल विपक्ष की नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष की भी है. 

धर्मेंद्र यादव का निशिकांत दुबे पर सीधा प्रहार

धर्मेंद्र यादव ने कहा, "केवल विपक्ष के ऊपर आरोप लगाने से सदन की मर्यादा कायम नहीं होगी. सबसे पहले निशिकांत जी आप अपने व्यवहार में सुधार लाएंगे, तब जाकर सदन की मर्यादा कायम होगी." न्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सपा नेता अखिलेश यादव और उनके सदस्य सदन की मर्यादा का कभी उल्लंघन नहीं करेंगे, लेकिन सत्ता पक्ष को भी अपना संकल्प दोहराना चाहिए. 

निशिकांत दुबे की प्रतिक्रिया

धर्मेंद्र यादव की टिप्पणी पर निशिकांत दुबे बुरी तरह भड़क गए. उन्होंने कहा कि वे 17 साल से लोकसभा के सदस्य हैं और उन्होंने कभी सदन की मर्यादा नहीं लांघी है. उन्होंने मांग की कि धर्मेंद्र यादव अपने शब्दों के लिए माफी मांगें.

स्पीकर का हस्तक्षेप

माहौल बिगड़ता देख स्पीकर ओम बिरला ने बीच-बचाव किया और सांसदों से आपस में बहस न करने और सीधे आसन को संबोधित करने का निर्देश दिया.