UP Cabinet Expansion: हफ्तेभर के मंथन के बाद यूपी में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा... सपा के बागी मनोज पांडेय को मिला बड़ा विभाग!

UP Cabinet Expansion: यूपी में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा. सपा के बागी मनोज पांडेय को मिला खाद्य रसद विभाग. भूपेंद्र चौधरी को MSME. जानिए अखिलेश यादव के तंज पर मनोज पांडेय ने क्या जवाब दिया.

यूपी तक

• 04:11 PM • 18 May 2026

follow google news

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आखिरकार नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. 10 मई को हुए शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे एक हफ्ते का समय लेकर 17 मई को मंत्रियों के विभागों की सूची जारी की. इस बंटवारे में जहां समाजवादी पार्टी से पाला बदलकर आए बागी विधायक मनोज पांडेय को बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है, वहीं कुछ मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल भी देखने को मिला है.

यह भी पढ़ें...

मनोज पांडेय को बड़ा महकमा

विभागों के इस बंटवारे में सबसे ज्यादा चर्चा सपा के पूर्व मुख्य सचेतक मनोज पांडेय की है. उन्हें सरकार ने बेहद महत्वपूर्ण खाद्य रसद व नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है, जो सीधे तौर पर आम जनता से जुड़ा महकमा है. बीजेपी नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी को एमएसएमई (MSME) विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, योगी सरकार के पुराने मंत्री राकेश सचान के विभागों में कटौती की गई है, अब उन्हें सिर्फ खादी एवं रेशम उद्योग विभाग की ही जिम्मेदारी दी गई है.

अखिलेश यादव का तंज, मनोज पांडेय का पलटवार

विभागों की सूची सामने आते ही यूपी में सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए इस फैसले और मंत्रियों पर तीखा तंज कसा. अखिलेश के इस हमले पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने कहा, "ऐसे बयान कभी शिवपाल यादव जी उनके (अखिलेश) लिए दिया करते थे. बेहतर होगा कि वो दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय आत्ममंथन करें." उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा से जनता के हित में काम करेंगे.