UP News: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर आखिरकार मुहर लग गई है. रविवार को लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 8 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. लंबे समय से चर्चा में चल रहे इस विस्तार को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के बड़े राजनीतिक दांव के तौर पर देखा जा रहा है. योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में कृष्णा पासवान, मनोज पांडेय, कैलाश राजपूत, सोमेंद्र तोमर, अजीत सिंह पाल, भूपेंद्र सिंह चौधरी, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सरकार और बीजेपी संगठन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
ADVERTISEMENT
जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर बीजेपी का फोकस
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी ने इस मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए अलग-अलग समाज और क्षेत्रों को साधने की कोशिश की है. नए मंत्रियों में ओबीसी, दलित, ब्राह्मण, जाट, लोधी, वाल्मीकि और पासी समाज के नेताओं को जगह दी गई है. इससे पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अपना सामाजिक समीकरण मजबूत करना चाहती है.
2027 चुनाव से पहले बड़ा सियासी संदेश
योगी सरकार का यह मंत्रिमंडल विस्तार आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बेहद अहम माना जा रहा है. बीजेपी इस विस्तार के जरिए प्रदेश के अलग-अलग वर्गों और क्षेत्रों में अपना राजनीतिक आधार मजबूत करने की तैयारी में जुटी हुई है. फिलहाल नए मंत्रियों के विभागों को लेकर भी जल्द घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है.
ADVERTISEMENT









