योगी कैबिनेट में शामिल होने वाले ये 8 नेता लेंगे शपथ, सामने आई फाइनल लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है. शपथ ग्रहण समारोह से पहले उन 8 नेताओं की सूची सामने आ गई है,

Yogi Adityanath (File Photo)

यूपी तक

• 03:19 PM • 10 May 2026

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है. शपथ ग्रहण समारोह से पहले उन 8 नेताओं की सूची सामने आ गई है, जिन्हें आज मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है. बताया जा रहा है कि यह शपथ ग्रहण समारोह आज शाम आयोजित होगा, जिस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़ें...

इस लिस्ट में जो नाम सबसे नाम ज्यादा चर्चा में हैं, उनमें कृष्णा पासवान, मनोज पांडेय, कैलाश राजपूत, सोमेंद्र तोमर, अजीत सिंह पाल, भूपेंद्र सिंह चौधरी, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा शामिल हैं. माना जा रहा है कि इन नेताओं को योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है.

इन नेताओं को मिल सकती है जगह

सामने आई संभावित सूची में कृष्णा पासवान, मनोज पांडेय, कैलाश राजपूत, सोमेंद्र तोमर, अजीत सिंह पाल, भूपेंद्र सिंह चौधरी, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा के नाम शामिल बताए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि इन नेताओं को योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिल सकती है.

2027 चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारी

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग वर्गों को साधने की रणनीति पर काम कर रही है. यही वजह है कि ओबीसी, दलित, ब्राह्मण और क्षेत्रीय समीकरण को ध्यान में रखकर नेताओं का चयन किया जा रहा है. फिलहाल पूरे प्रदेश की नजरें आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हुई हैं, जहां कुछ ही देर में योगी सरकार के नए मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लग सकती है.