UP Political News: उत्तर प्रदेश की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. आज यानी रविवार को लखनऊ के राजभवन में हलचल तेज होने वाली है क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं. इस विस्तार में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की गई है. आज होने वाले इस विस्तार में कुल आठ मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. इस फेरबदल में जहां छह नए चेहरों को सरकार में शामिल किया जा रहा है, वहीं दो मौजूदा राज्य मंत्रियों की पदोन्नति कर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है.
ADVERTISEMENT
इन दो मंत्रियों का बढ़ा कद
योगी सरकार ने अपने दो मौजूदा राज्य मंत्रियों पर भरोसा जताते हुए उन्हें कैबिनेट रैंक देने का फैसला किया है:
- नरेन्द्र कश्यप: वर्तमान में राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप को प्रमोट कर अब कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा.
- अजीत पाल: राज्य मंत्री अजीत पाल को भी उनके बेहतर कामकाज का इनाम मिला है, वे भी अब कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.
ये 6 नए चेहरे बनेंगे मंत्री
मंत्रिमंडल विस्तार में नए और अनुभवी चेहरों का मिश्रण देखने को मिल रहा है. शपथ लेने वाले नए मंत्रियों की सूची इस प्रकार है:
- हंसराज विश्वकर्मा
- कैलाश लोधी
- कृष्णा पासवान
- सुरेंद्र दिलेर
- मनोज पांडे
- भूपेंद्र चौधरी
इस विस्तार को आगामी चुनावों और उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. लोधी, कश्यप, विश्वकर्मा और पासवान जैसे चेहरों को शामिल कर भाजपा ने OBC और दलित वोट बैंक को मजबूत संदेश देने की कोशिश की है. साथ ही, मनोज पांडे और भूपेंद्र चौधरी जैसे कद्दावर नेताओं को शामिल कर क्षेत्रीय संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है.
ADVERTISEMENT









