योगी सरकार का बड़ा दांव, PM मोदी के करीबी इस नेता को मिल सकता है मंत्री पद!

यूपी तक

10 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश में होने वाले योगी सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. बीजेपी नेता और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा का नाम मंत्री बनने की चर्चाओं में सबसे आगे बताया जा रहा है.

Representational Photo

Representational Photo

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश में होने वाले योगी सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. बीजेपी नेता और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा का नाम मंत्री बनने की चर्चाओं में सबसे आगे बताया जा रहा है. उनके नाम की चर्चा सामने आते ही वाराणसी में समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल बन गया.वाराणसी स्थित हंसराज विश्वकर्मा के सरकारी आवास पर सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई. ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. कई समर्थक मिठाई लेकर पहुंचे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की. इस दौरान 'योगी सरकार जिंदाबाद' और 'हंसराज विश्वकर्मा जिंदाबाद' के नारे भी लगाए गए.

यह भी पढ़ें...

पीएम मोदी के करीबी माने जाते हैं हंसराज विश्वकर्मा

बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि हंसराज विश्वकर्मा लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं और पूर्वांचल में पार्टी को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है. उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी भी माना जाता है. वह कई बार वाराणसी में पीएम मोदी से मुलाकात कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि विश्वकर्मा समाज और पिछड़े वर्गों में उनकी अच्छी पकड़ है. ऐसे में बीजेपी उन्हें सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की रणनीति के तहत आगे बढ़ा रही है.

पूर्वांचल में बीजेपी को मिल सकता है फायदा

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि साल 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी संगठन और सरकार दोनों में सामाजिक संतुलन बनाने पर फोकस कर रही है. पूर्वांचल में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए ऐसे नेताओं को मौका दिया जा रहा है, जिनकी समाज के अलग-अलग वर्गों में अच्छी पकड़ हो. सूत्रों के मुताबिक लखनऊ में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. हालांकि अभी तक आधिकारिक सूची जारी नहीं हुई है, लेकिन समर्थकों में हंसराज विश्वकर्मा के मंत्री बनने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.

इन नेताओं के नाम भी चर्चा में

योगी कैबिनेट विस्तार में जिन नेताओं के नाम चर्चा में हैं, उनमें कैलाश राजपूत, भूपेंद्र चौधरी, कृष्णा पासवान, मनोज पांडे और सुरेंद्र दिलेर के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं. कन्नौज की तिर्वा सीट से विधायक कैलाश राजपूत ने भी बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें शपथ ग्रहण के लिए बुलाया है.