लखनऊ से सैफई आते समय अचानक शादी वाले घर में पहुंच गए अखिलेश यादव फिर दिखा सपा चीफ का ये अनोखा अंदाज

UP News: सपा चीफ अखिलेश यादव का अनोखा अंदाज देखने को मिला है. लखनऊ से सैफई आते समय अखिलेश अचानक एक शादी वाले घर में चले गए. फिर वहां ये सब हुआ.

UP News

अमित तिवारी

15 Feb 2026 (अपडेटेड: 15 Feb 2026, 05:12 PM)

follow google news

UP News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का खास अंदाज नजर आया है. अब उनका ये अंदाज वायरल भी हो रहा है. बता दें कि अखिलेश यादव लखनऊ से सैफई जाते समय अचानक एक टेंट में पहुंच गए. वहां शादी कार्यक्रम को लेकर दावत चल रही थी. यहां अखिलेश आए और उन्होंने खाना भी खाया. अचानक अखिलेश यादव को अपने कार्यक्रम में देखकर वो परिवार और आस-पास के लोग हैरान रह गए.

यह भी पढ़ें...

किसके कार्यक्रम में अचानक पहुंच गए अखिलेश?

मिली जानकारी के मुताबिक,  सैफई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत हवाई पट्टी के निकट नगला कहरी गांव के निवासी राजेंद्र सिंह यादव के बेटे की हल्दी और मंडप का कार्यक्रम चल रहा था. आज उनके बेटे की बारात जा रही है. गांव के लोग वहां निमंत्रण में आए हुए थे. लोग पूड़ी और मठा के आलू की सब्जी खा रहे थे. 

तभी अखिलेश यादव काफिले के साथ वहां आ गए. वह घर की महिलाओं से बात करने लगे और उनके साथ फोटो भी खिंचवाने लगे. उन्होंने भी मट्ठा के आलू खाने की इच्छा जताई तो लोगों ने उनको गिलास में आलू की सब्जी दी. 

बुजुर्ग महिला का किया सम्मान

इसी के साथ अखिलेश यादव अचानक इटावा शहर में रहने वाली बुजुर्ग महिला मीरा पुरवार के घर पहुंच गए. बुजुर्ग महिला मोतियों से सामानों का निर्माण हाथों से करती हैं. अखिलेश ने उनके घर जाकर, उनका सम्मान किया और उनके और उनके परिवार के साथ समय बिताया. फिलहाल अखिलेश यादव का ये वीडियो वायरल है और उनकी खूब चर्च हो रही है.