सवर्णों और मुसलमानों को लेकर बृजभूषण सिंह ने दिया तीखा बयान, अबकी बार क्या कह दिया?

Brijbhushan Sharan Singh about Muslim and Savarnas: 'बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान: मुसलमानों और सवर्णों को बताया खलनायक. बिहार के बाढ़ में राजपूत समाज के मंच से बोले मुसलमानों के साथ हर पार्टी, पर सवर्णों का कोई नहीं.' डिटेल में पढ़ें पूरी खबर.

Brijbhushan Sharan Singh

यूपी तक

29 Mar 2026 (अपडेटेड: 29 Mar 2026, 04:57 PM)

follow google news

Brijbhushan Sharan Singh about Muslim and Savarnas:कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर अपने तीखे और विवादित तेवरों से राजनीति गर्मा दी है. बिहार में राजपूत समाज की ओर से रामनवमी के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.  मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने जब जनता को संबोधित किया तो उन्होंने जातियों और धर्मों के समीकरण पर ऐसी बात कही की हंगामा खड़ा हो गया. उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि आज देश के अंदर दो ही सबसे बड़े खलनायक हैं.

यह भी पढ़ें...

मुसलमानों के साथ सब लेकिन सवर्णों का कौन?

बृजभूषण शरण सिंह ने मंच से कहा कि पहला खलनायक मुसलमान है. दूसरा खलनायक इस समय सवर्ण समाज है. उन्होंने तर्क दिया कि मुसलमानों का साथ देने के लिए भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर देश की लगभग सभी पार्टियां खड़ी हैं. पूर्व सांसद ने सवाल उठाया कि सवर्णों का साथ देने के लिए कौन सी पार्टी खड़ी है? उन्होंने भीड़ से पूछा कि क्या कोई ऐसी पार्टी है जो खुलकर सवर्णों के हक की बात करे? जवाब में भीड़ से 'कोई नहीं' की आवाजें आईं.

अपने भाषण के दौरान बृजभूषण भावुक और शायराना भी नजर आए. उन्होंने कहा 'इतने गहरे घाव कहां से आए होंगे. लगता है तुमने भी दोस्त बनाए होंगे.'  उन्होंने समाज को संदेश दिया कि वर्तमान की कठिन परिस्थितियों का एकमात्र समाधान भगवान राम के बताए रास्ते पर चलने में ही है. उन्होंने जोर दिया कि सवर्णों को अपनी समस्याओं का हल राम के आदर्शों में ही ढूंढना होगा.

2027 की तैयारी और सियासी मायने

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. ऐसे में बृजभूषण शरण सिंह का सवर्णों को 'खलनायक' और 'उपेक्षित' बताना एक बड़े राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है. उनके इस बयान पर विपक्षी दलों के साथ-साथ खुद उनकी पार्टी के भीतर भी प्रतिक्रियाएं आने की संभावना है. यह पहली बार नहीं है जब बृजभूषण ने इस तरह का बयान दिया हो. लेकिन सवर्णों को ही खलनायक बताना उनके समर्थकों और विरोधियों दोनों के लिए चौंकाने वाला है.