गाजियाबाद-हापुड़ के SP बीजेपी के पक्ष में वोट डालने का बना रहे दबाव: समाजवादी पार्टी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले समाजवादी पार्टी (एसपी) ने गाजियाबाद और हापुड़ के पुलिस कप्तान…

UP Tak

यूपी तक

• 03:16 PM • 09 Feb 2022

follow google news

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले समाजवादी पार्टी (एसपी) ने गाजियाबाद और हापुड़ के पुलिस कप्तान (SP) पर गंभीर आरोप लगाया है. आरोप है कि कप्तान ने पुलिसकर्मियों के आधार नंबर लिए हैं और बीजेपी के पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

इस संबंध में पार्टी ने चुनाव आयोग को लेटर लिख दोनों जिलों के पुलिस कप्तान पर कार्रवाई की मांग की है. इसके अलावा पार्टी ने मुजफ्फरनगर की चरथावल विधानसभा क्षेत्र को अति संवेदनशील बताते हुए मतदान से पहले फ्लैग मार्च की मांग की है.

एसपी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की तरफ से जारी लेटर में कहा गया है, “यूपी विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद और पुलिस अधीक्षक हापुड़ द्वारा सभी पुलिसकर्मियों का आधार कार्ड का नंबर लिए जाने और बीजेपी के पक्ष में मतदान करने के लिए दवाब बनाने की शिकायत प्राप्त हुई है. यह मामला गंभीर है.”

लेटर में आगे कहा गया है, “स्वंतत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव संपन्न कराने के लिए उपरोक्त पर तत्काल कार्रवाई करके आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती के साथ पालन सुनिश्चित कराया जाए.”

वहीं एक दूसरे लेटर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से जारी लेटर में मुजफ्फरनगर की चरथावल विधानसभा क्षेत्र में मतदान से पहले फ्लैग मार्च की मांग की गई है.

लेटर में कहा गया है, “एसपी मांग करती है कि मुजफ्फरनगर जनपद की 12-चरथावल विधानसभा क्षेत्र में अति संवेदनशील उपरोक्त मतदेत स्थलों (बूथों) पर पैरामिलेट्री फोस और सीआरपीएफ तैनात की जाए और मतदान से पहले फ्लैग मार्च कराया जाए, जिससे कि मतदाताओं का भय दूर किया जा सके और स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव संपन्न हो सके.”

यूपी चुनाव: SP चीफ अखिलेश यादव का रामपुर दौरा ‘खराब मौसम’ के कारण स्थगित