जिस संभल में भड़की थी हिंसा वहां आज सपा का प्रतिनिधि मंडल जा रहा, अपना ये वादा भी पूरा करेगी पार्टी 

UP News: संभल में 24 नवंबर के दिन हुई हिंसा में मारे गए 5 लोगों के परिवारों से मुलाकात करने आज सपा का प्रतिनिधि मंडल संभल जाएगा.

Samajwadi Party, akhilesh yadav, Sambhal, Sambhal News, up politics

UP News: आज समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल संभल दौरे पर जाएगा. ये दौरा 1 दिवसीय दौरा है. मिली जानकारी के मुताबिक, सपा के वरिष्ठ नेता और यूपी विधानसभा के नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडे संभल दौरे पर जाएंगे. सपा नेता माता प्रसाद पांडे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. वह संभल जाकर हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे.

यह भी पढ़ें...

इसी के साथ हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा भी करेंगे. माना जा रहा है कि इस दौरान वह हिंसा में घायल हुए लोगों और क्षेत्र के लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं. इसी के साथ सपा की तरफ से हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को सहायता राशि भी देंगे.

सपा ने किया था आर्थिक सहायता देने का ऐलान 

बता दें कि संभल हिंसा में 5 लोग मारे गए थे. सपा की तरफ से पांचों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये सहायता राशि देने का ऐलान किया गया था. आज खुद सपा के कद्दावर नेता माता प्रसाद पांडेय पीड़ित परिवारों को ये राशि देने जा रहे हैं.

संभल हिंसा में डिप्टी एसपी को लगी थी गोली

आपको बता दें कि 24 नवंबर के दिन जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान संभल में हिंसा भड़की थी. इस दौरान पुलिस पर खूब पथराव किया गया था और कई घंटों तक संभल के हालात काबू से बाहर रहे थे. हिंसा के दौरान पुलिस पर फायरिंग भी की गई थी, जिसके सबूत सीसीटीवी कैमरों में भी सामने आए थे. इस फायरिंग में संभल डिप्टी एसपी के पैर तक में गोली लगी थी. इस हिंसा में 5 लोग मारे गए थे तो कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे. 

आपको बता दें कि हिंसा के बाद हुए सर्च अभियान में पुलिस को हिंसा प्रभावित क्षेत्र से पाकिस्तानी कारतूस भी मिले थे. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है और हिंसा में शामिल उपद्रवियों के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है.