बिहार में मचेगी सियासी हलचल... अखिलेश यादव आरा से सिवान तक 30 अगस्त को राहुल और तेजस्वी संग करेंगे रोड शो

यूपी तक

28 Aug 2025 (अपडेटेड: 28 Aug 2025, 12:15 PM)

अखिलेश यादव बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 29 अगस्त को बिहार दौरे पर जाएंगे. जानें इस दौरे का कार्यक्रम और क्यों वह राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के साथ मिलकर एक बड़ा रोड शो करने वाले हैं.

Akhilesh Yadav, akhilesh yadav news, akhilesh yadav news hindi, Samajwadi Party, samajwadi party news, UP News, up news in hindi, अखिलेश यादव, सपा, चुनाव आयोग, यूपी न्यूज

Photo: Akhilesh Yadav

Google CTA

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बिहार के चुनावी रण में उतरने जा रहे हैं. आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अखिलेश यादव कल यानी 29 अगस्त को बिहार दौरे पर जाएंगे. यह दौरा पहले 28 अगस्त को प्रस्तावित था, लेकिन अब एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है. अखिलेश यादव बिहार में 29 और 30 अगस्त को रहेंगे, जहां वह विपक्ष की एकजुटता का संदेश देंगे. अखिलेश यहां बिहार में लोकसभा के LOP राहुल गांधी और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ एक संयुक्त रोड शो में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें...

कैसा रहेगा अखिलेश यादव का बिहार दौरा?

अखिलेश यादव का बिहार दौरा दो दिनों का होगा. वह 29 अगस्त को बिहार पहुंचेंगे और 30 अगस्त को रात में लखनऊ वापस लौटेंगे. उनके इस विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी.

आपको बता दें कि इस दौरे का सबसे अहम हिस्सा 30 अगस्त को होने वाला संयुक्त रोड शो होगा. अखिलेश यादव, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ मिलकर आरा से सिवान तक एक बड़ा रोड शो करेंगे. यह रोड शो बिहार के विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी गठबंधन की ताकत का प्रदर्शन होगा और इसका सीधा संदेश मतदाताओं तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विपक्ष के ये बड़े चेहरे एक साथ आकर सत्ताधारी NDA के खिलाफ कितना माहौल बना पाते हैं?

ये भी पढ़ें: संजय निषाद भाजपा के जिन नेताओं से हैं नाराज उनके नाम सामने आए... क्या यूपी के अंदर NDA में पड़ेगी फूट?