भाजपा ने 11 जिलों में की नए जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा, देखें कहां किस नेता को मिली कमान 

हर्ष वर्धन

26 Feb 2026 (अपडेटेड: 26 Feb 2026, 10:39 PM)

UP News: यूपी भाजपा ने 2027 चुनाव से पहले कसी कमर, 11 जिलों में नए जिलाध्यक्षों का किया ऐलान. जातीय समीकरणों को साधते हुए ओबीसी और ब्राह्मण चेहरों पर लगाया दांव. देखें पूरी लिस्ट.

cm yogi and pankaj chaudhary

cm yogi and pankaj chaudhary

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से बिसात बिछानी शुरू कर दी है. संगठन को मजबूत और धार देने के लिए भाजपा ने प्रदेश के 11 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की तैनाती कर दी है. यूपी के भाजपा चीफ पंकज चौधरी ने इन नामों का ऐलान किया है. पार्टी ने इस बदलाव के जरिए साफ संकेत दे दिया है कि वह चुनाव से पहले अपने नेताओं को आक्रामक मोड में लाना चाहती है. 

यह भी पढ़ें...

किस जिले को मिला कौन जिलाध्यक्ष?

  • शामली: रामजी लाल कश्यप
  • अमरोहा: उदय गिरि गोस्वामी
  • सहारनपुर जिला: अजीत सिंह राणा
  • बागपत: नीरज शर्मा
  • पीलीभीत: गोकुल प्रसाद मौर्य
  • लखीमपुर: अरविन्द गुप्ता
  • गोण्डा: इकबाल बहादुर तिवारी
  • अयोध्या जिला: राधे श्याम त्यागी
  • अयोध्या महानगर: कमलेश श्रीवास्तव
  • मीरजापुर: लाल बहादुर सरोज
  • सिद्धार्थनगर: दीपक मौर्य

2027 के लिए भाजपा ने कसी कमर

साफ है कि भाजपा ने मिशन 2027 के लिए अपनी कमर पूरी तरह कस ली है. भाजपा ने इन नियुक्तियों में जातीय संतुलन और क्षेत्रीय समीकरणों का ध्यान रखा है. भाजपा अपनी इस रणनीति से विपक्षी पार्टियों को घेरने की तैयारी में है. अयोध्या से लेकर लखीमपुर और सहारनपुर तक नए चेहरों को कमान सौंपकर भाजपा ने यह संदेश दे दिया है कि वह चुनाव की तैयारियों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है.