‘उनके लखनऊ आने पर..’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने फिर दिया बयान, इस बार ये बोले

रोशन जायसवाल

02 Mar 2026 (अपडेटेड: 02 Mar 2026, 05:33 PM)

UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बड़ा बयान दिया है, जो चर्चाओं में आ गया है. जानिए इस बार उन्होंने क्या कहा?

swami Avimukteshwaranand, swami Avimukteshwaranand news, swami Avimukteshwaranand case, Keshav Prasad Maurya, Keshav Prasad Maurya news, up news, up politics, up viral news

UP News

Google CTA

UP News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के ऊपर लगा यौन शोषण के आरोप का मामला कोर्ट में चल रहा है. पिछले कुछ समय से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भी आमने-सामने है. प्रयागराज माघ मेले के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का जो विवाद पुलिस-प्रशासन से हुआ, उसके बाद से ये विवाद लगातार बढ़ता ही गया. फिर यौन शोषण के आरोपों ने भी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को विवादों में ला दिया. इसी बीच अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बड़ा बयान दिया है.

यह भी पढ़ें...

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर कहा, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज अगर लखनऊ आते हैं, तो एक राम भक्त होने के नाते वह उनका स्वागत करेंगे. बता दें कि वाराणसी में मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने ये कहा है.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ये सब बोले

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा, उत्तर प्रदेश में किसी भी गौ तस्कर की हिम्मत नहीं है कि वो गाय को खरोंच भी ला दे. यूपी में गौ भक्तों की सरकार है और गाय यूपी में पूर्णतः सुरक्षित हैं. गाय को लेकर डिप्टी सीएम ने आगे कहा,  यूपी में गाय को राज्य माता का दर्जा देने की जहां तक बात है तो इसकी कोई आवश्यकता नहीं है. ये ऐसा ही है जैसे कि बाबा विश्वनाथ को विश्व का नाथ होने का दर्जा दिया जाए. 

अखिलेश यादव को लेकर भी दिया बयान

इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने सपा चीफ अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने अखिलेश यादव को ढोंगी व्यक्ति बताया. उन्होंने कहा, वो राम भक्तों, कृष्ण भक्तों और शिव भक्तों पर अत्याचार करते हैं. वह  मुस्लिम तुष्टिकरण करते हैं. उन्होंने आगे कहा, अखिलेश यादव और कांग्रेस जब शंकराचार्य के पक्ष में बोलते हैं तब समझ लीजिए कि वो हिन्दुओं का वोट लेने के लिए ढोंग कर रहे होते हैं. इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि साल 2047 तक केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की ही सरकार रहेगी.