UP News: आज यूपी तक के खास शो पूर्वांचल की बात में हम बात करेंगे उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के 2 मंत्रियों की. दरअसल इन दोनों मंत्रियों के बीच जबरदस्त तरह से विवाद हो रहा है. दोनों एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं और एक-दूसरे पर खूब तंज कस रहे हैं. यहां तक की मंच से अपशब्द भी बोल दिए गए हैं. इस समय उत्तर प्रदेश की राजनीति में दो मंत्रियों का इस तरह से आपस में उलझना और विवाद करना, काफी चर्चाओं में बना हुआ है.
ADVERTISEMENT
क्या है दोनों के बीच विवाद?
योगी सरकार के जिन 2 मंत्रियों के बीच ये विवाद हो रहा है, उनमें से एक हैं कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और दूसरे हैं ओपी राजभर. आपको बता दें कि अनिल राजभर भाजपा से मंत्री हैं तो ओपी राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चीफ और उससे विधायक-मंत्री हैं. ओपी राजभर की पार्टी एनडीए की सहयोगी भी है. मगर अब इन दोनों मंत्रियों के बीच जबरदस्त तरीके का विवाद देखने को मिल रहा है. दोनों मीडिया के सामने और मंचों से एक दूसरे को जमकर निशाना बना रहे हैं.
दरअसल इन दोनों नेताओं के बीच ये विवाद पुराना है. दोनों नेता एक ही क्षेत्र से आते हैं. इन दोनों के बीच राजनीतिक लड़ाई पहले से ही रही है. दोनों का दावा है कि वह राजभर समुदाय के नेता हैं. ऐसे में दोनों के बीच पहले भी राजनीतिक टकराव होता रहा है. मगर इस बार दोनों खुलकर एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं.
नीचे दिए गए वीडियो में देखिए इन दोनों नेताओं के बीच विवाद
ADVERTISEMENT









