प्रतीक यादव की तेरहवीं में एक साथ दिखा यादव परिवार, आंसू पोछती अपर्णा का ये वीडियो रूला देगा

यूपी तक

27 May 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

प्रतीक यादव की तेरहवीं में पूरा यादव परिवार एकजुट नजर आया. अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल यादव समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में पहुंचे और अपर्णा यादव को सांत्वना देते दिखाई दिए.

Aparna Yadav become emotional

Aparna Yadav become emotional

Google CTA

Aparna Yadav Emotional: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक की तेरहवीं 25 मई को संपन्न हो गई है. प्रतीक के तेरहवीं भोज का वीडियो उनकी पत्नी अपर्णा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में वीडियो में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद डिंपल और शिवपाल सिंह यादव समेत परिवार के सभी सदस्यों ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी. बता दें कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव भी शामिल हुए थे. 

यह भी पढ़ें...

एक साथ दिखा पूरा यादव परिवार

अपर्णा यादव के शेयर किए गए वीडियो में पूरा यादव परिवार इमोशनल नजर आ रहा है. सबसे पहले परिवार के लोगों ने प्रतीक यादव को यादकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. फिर प्रतीक यादव  की तस्वीर के सामने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शांति यज्ञ और हवन का आयोजन किया गया. इस दौरान अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ यज्ञ में शामिल हुए. वहीं चाचा शिवपाल सिंह यादव और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी आगे बढ़कर तेरहवीं के विधि-विधान को पूरा कराया. इस दौरान अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पीड़ित परिवार और बच्चों के पास बैठकर उन्हें संबल देते नजर आए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

इस तेरहवीं कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विशेष रूप से शामिल हुए. उन्होंने अपर्णा यादव के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर पहुंच कर प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम योगी ने प्रतीक यादव की तस्वीर पर फूल चढ़ाए. इसके बाद अपर्णा यादव को सांत्वना देते दिखाई दिए.

संपन्न हुआ ब्रह्मभोज और शय्या दान

वीडियो के अगले हिस्से में तेरहवीं की रस्मों जैसे कि शय्या दान और ब्राह्मण भोज को दिखाया गया है. यादव परिवार के सदस्यों ने मौजूद पुरोहितों और ब्राह्मणों को ससम्मान भोजन कराया और दान-पुण्य की रस्में पूरी कीं. इस दौरान अपर्णा यादव और उनकी बेटी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं और बेहद भावुक नजर आईं. परिवार के अन्य लोग लगातार उन्हें संभालते दिखे. प्रतीक यादव के इस श्रद्धांजलि समारोह में यादव परिवार के अलावा क्षेत्र के तमाम वीआईपी, स्थानीय लोग और समर्थकों का हुजूम उमड़ा जिन्होंने इमोशनल होकर प्रतीक यादव को अपनी अंतिम विदाई दी.