LPG सिलेंडर की किल्लत से अयोध्या में राम रसोई की सनातनी परंपरा टूट रही... अखिलेश यादव ने BJP को जमकर सुनाया

UP News: राम रसोई में हर दिन कम से कम 10 हजार लोगों को निशुल्क भोजन करवाया जाता था. मगर अब गैस सिलेंडर की कमी इसको भी बड़े स्तर पर प्रभावित कर रही है. इसी पर अखिलेश यादव का बयान सामने आया है.

UP News

मयंक शुक्ला

11 Mar 2026 (अपडेटेड: 11 Mar 2026, 07:21 PM)

follow google news

UP News: खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब राम नगरी अयोध्या में भी देखने को मिल रहा है. भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर की बड़ी किल्लत हो गई है. अब इसका असर राम नगरी अयोध्या में भी देखने को मिला है. गैस सिलेंडर की किल्लत की वजह से यहां के मठ-मंदिरों में चलने वाली सामूहिक रसोइयों तक प्रभावित होने लगी हैं. यहां तक की राम रसोई भी काफी प्रभावित हुई है.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि इस राम रसोई में हर दिन कम से कम 10 हजार लोगों को निशुल्क भोजन करवाया जाता था. मगर अब गैस सिलेंडर की कमी इसको भी बड़े स्तर पर प्रभावित कर रही है. जो रसोई पहले पूरे 24 घंटे चलती थी, अब वह कुछ ही घंटे चल रही है. बता दें कि अब इसको लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रिएक्शन सामने आया है.

अखिलेश यादव ने ये कहा

इस मामले को लेकर अखिलेश यादव ने X पर लिखा, अब बताओ…? भाजपा की गलत-नीतियों की वजह से अयोध्या में राम-रसोई व प्रसाद की सनातनी परंपरा भी टूट रही है. भाजपा की सनातन विरोधी सोच यहां तक पहुंच जाएगी, ये कभी किसी ने नहीं सोचा था. भाजपा जाए तो सदाव्रत आए.

आपको बता दें कि गैस संकट का असर अयोध्या के होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी देखने को मिल रहा है. यहां भी गैस सिलेंडर को लेकर बड़ी समस्या बनी हुई है.