सीएम योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले सलीम पर की गई कड़ी कार्रवाई की मांग

सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भारी आक्रोश. भाजपा सारण के पदाधिकारियों ने छपरा में मौलाना सलीम का पुतला फूंका और प्रशासन से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की.

यूपी तक

• 10:27 AM • 14 Mar 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के विरुद्ध की गई अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा सारण के पदाधिकारियों ने नगरपालिका चौक पर मौलाना सलीम का पुतला दहन किया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्ति की माता जी के बारे में इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय एवं समाज में नैतिक मूल्यों के विरुद्ध है. लोकतंत्र में मतभेद हो सकते हैं, परंतु किसी की माता या परिवार को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करना सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है.

यह भी पढ़ें...

वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य करती है और इससे सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचती है. पदाधिकारियों  ने मौलाना सलीम से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने तथा प्रशासन से उसके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. लोगों का कहना है कि उक्त मौलाना को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

 

 

इस अवसर पर भाजपा सारण के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह, छपरा मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, अधिवक्ता विकास सिंह, अधिवक्ता रंजन निक्कू, सुशील सिंह, विवेक कुमार सिंह, धर्मेंद्र चौहान, अनूप यादव, राकेश कुमार, संस्कार कुमार, रामदयाल शर्मा, राजीव तिवारी सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे.