प्रभु श्री राम और माता-कौशल्या को लेकर विवादित बयान देने वाले सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा बुरे फंस गए, हो गया ये बड़ा एक्शन

प्रशांत पाठक

28 Mar 2026 (अपडेटेड: 28 Mar 2026, 09:57 AM)

SP Leader Yadunandan Lal Verma Controversial Statement: प्रभु श्री राम पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. विवादित वीडियो वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी है.खबर में जानें क्या है पूरा मामला.

SP leader Yadunanand Lal Verma

SP leader Yadunanand Lal Verma

Google CTA

SP Leader Yadunandan Lal Verma Controversial Statement:उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव यदुनंदन लाल वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर भगवान श्री राम के खिलाफ अभद्र और अश्लील भाषा का प्रयोग करने का गंभीर आरोप है. यदुनंदन का विवादित बयान सामने आने के बाद मामला तेजी से गरमा गया जिससे हिंदू संगठनों और आम जनता में भारी नाराजगी फैल गई. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, सपा नेता यदुनंदन ने हाल ही में एक सार्वजनिक मंच के माध्यम से प्रभु श्री राम और माता कौशल्या को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी. इस बयान का वीडियो वायरल होते ही आक्रोश फैल गया और उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गईं. मामला बढ़ता देख सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि 'हिंदू देवी-देवताओं पर यदुनंदन लाल वर्मा के ऐसे बयान की हम निंदा करते हैं' इस दौरान उन्होंने बताया कि यदुनंदन लाल वर्मा की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी गई है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों को इकट्ठा किया जा रहा है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

कौन हैं यदुनंदन लाल वर्मा?

यदुनंदन लाल वर्मा अपने बड़बोले बयान के लिए जाने जाते हैं. वे समाजवादी पार्टी से लंबे समय से जुड़े रहे हैं. फिलहाल वह पार्टी में किसी पद पर नहीं थे. यदुनंदन लाल वर्मा 2008 में हुए उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. इसके पहले वह बसपा के टिकट पर भी दो बार किस्मत आजमा चुके हैं.