शिवपाल यादव ने अब इस बात को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमला, चुन-चुन कर लगाए आरोप

Shivpal Yadav News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है. जानें उन्होंने क्या-क्या कहा?

शिवपाल यादव.

शिवपाल यादव. (फाइल फोटो)

यूपी तक

01 Mar 2025 (अपडेटेड: 01 Mar 2025, 04:47 PM)

follow google news

Shivpal Yadav News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है. इटावा में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने सरकार पर झूठ बोलने, जनता के हितों की अनदेखी करने और राज्य को नौकरशाही के हवाले करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. शिवपाल ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में प्रदेश की सभी संस्थाएं असफल हो चुकी हैं और आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की मार झेल रही है. 

यह भी पढ़ें...

शिवपाल यादव ने अपने बयान में कहा, "भाजपा और इस सरकार के लोग सिर्फ झूठ बोलते हैं, जनता के लिए उन्होंने क्या किया है? सारी संस्थाएं फेल हो गई हैं... सिर्फ हिंदू-मुसलमान करते हैं... महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार, तीनों बढ़ गए हैं... इन्होंने प्रदेश को नौकरशाही के हवाले कर दिया है... ये सरकार हर तरह से फेल हो गई है."

यह बयान ऐसे समय में आया है जब उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हैं. समाजवादी पार्टी लगातार भाजपा सरकार की नीतियों और कामकाज पर सवाल उठा रही है. शिवपाल के इस हमले को पार्टी की ओर से सरकार के खिलाफ चल रही आक्रामक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. अब देखना यह है कि भाजपा इस बयान का जवाब किस तरह देती है और सूबे की सियासत में यह कितना असर डालता है.