UP News: प्रतीक यादव की मौत के बाद से ही यादव परिवार में शोक की लहर है. आज प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार होना है. कल यादव परिवार के कई सदस्य अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचे और इस दुख में परिवार के साथ खड़े रहे. इसी बीच कल अखिलेश यादव भी छोटे भाई प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने अपर्णा यादव के घर गए. इस दौरान वहां कुछ ऐसा हुआ, जो अब काफी चर्चाओं में आ गया है.
ADVERTISEMENT
दरअसल अपर्णा यादव असम से सीधा लखनऊ आई और फौरन घर गईं. पति की मौत की खबर ने अपर्णा यादव को अंदर से हिला कर रख दिया. परिजनों ने अपर्णा को संभाला. इस दौरान अखिलेश यादव भी प्रतीक के दर्शन करने और परिवार को हिम्मत देने के लिए अपर्णा के घर आए.
दोनों ने की बंद कमरे में बात
इस दौरान अखिलेश यादव ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए. तभी अपर्णा यादव और अखिलेश यादव के बीच बंद कमरे में कुछ बात भी हुई. इस दौरान कमरे के बाहर पूरा यादव परिवार मौजूद रहा. मगर बंद कमरे में अपर्णा और अखिलेश के बीच क्या बात हुई? इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई. इसके बाद अखिलेश कुछ देर रुके और फिर वहां से चले गए.
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत यूपी सरकार के कई मंत्रियों ने अपर्णा यादव के घर पहुंचकर अपर्णा यादव से मुलाकात की है और प्रतीक को श्रद्धांजलि अर्पित की है. यादव परिवार से अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, डिंपल यादव समेत कई सदस्य मौजूद रहे.
ADVERTISEMENT









