दिल्ली-लखनऊ को जोड़ने के लिए बनेगा नया एक्सप्रेसवे लिंक: गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली और लखनऊ को जोड़ने के लिए एक नया एक्सप्रेसवे लिंक बनाया जाएगा, जिससे दोनों शहरों…

UP Tak

भाषा

• 04:43 PM • 23 Dec 2021

follow google news

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली और लखनऊ को जोड़ने के लिए एक नया एक्सप्रेसवे लिंक बनाया जाएगा, जिससे दोनों शहरों के बीच आवागमन का समय कम होकर साढ़े तीन घंटे होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें...

गडकरी ने आगे कहा कि प्रस्तावित नए एक्सप्रेसवे लिंक का शिलान्यास अगले 10-12 दिनों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में किया जाएगा.

उन्होंने कहा, ‘हमने दिल्ली और लखनऊ को सीधे जोड़ने की योजना बनाई है.’’

गडकरी ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कुशल परिवहन प्रणाली (आईटीएस) के उद्घाटन के दौरान आगे कहा कि यह भारत में स्मार्ट और हरित राजमार्गों के एक नए युग की शुरुआत है.

गडकरी बोले- ”किसान सिर्फ अन्नदाता ही नहीं, बल्कि ऊर्जादाता भी होगा”, प्लान भी बताया