हरदोई के सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा ने भगवान राम पर की बेहद अभद्र टिप्पणी, मां कौशल्या का भी जिक्र, अब ये हुआ

प्रशांत पाठक

27 Mar 2026 (अपडेटेड: 27 Mar 2026, 03:39 PM)

UP News: यूपी के हरदोई में सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा ने भगवान श्रीराम पर विवादित बयान दिया है. अब इसका वीडियो वायरल हो गया है. इसके बाद हिंदू संगठन भड़क गए हैं.

Hardoi, Hardoi News, Hardoi Viral Video, Hardoi SP leader Yadunanand Lal Verma, Yadunanand Lal Verma controversial statement, Lord Ram, Shri Ram, UP News, UP Viral News, Hardoi Police, हरदोई, हरदोई न्यूज

UP News

Google CTA

UP News:  उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रामनवमी के मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता  यदुनंदन लाल वर्मा का एक विवादित वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह भगवान राम और उनकी मां के खिलाफ बेहद विवादित टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यदुनंदन लाल वर्मा सपा के पूर्व प्रदेश सचिव हैं.

यह भी पढ़ें...

दरअसल सम्राट अशोक की जयंती पर गुरुवार के दिन यहां एक सार्वजनिक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान यदुनंदन लाल वर्मा ने भगवान श्रीराम समेत हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित बयान दिए. जैसे ही मामले का वीडियो सामने आया, भाजपा नेता भड़क गए. हिंदू संगठनों ने भी आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की.  इसके बाद सपा नेता के खिलाफ हरपालपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया. अब पुलिस यदुनंदन लाल वर्मा की तलाश कर रही है. 

अभद्र भाषा का किया इस्तेमाल

ये पूरा मामला हरदोई के सांडी थाना इलाके में अंटवा खेरवा गांव से सामने आया है. यहां गुरुवार को सम्राट अशोक की जयंती पर गांव के संजय कुशवाहा द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में कई दलों के नेताओं ने शिरकत की थी. इसी कार्यक्रम के दौरान सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा का भाषण रामनवमी वाले दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

आरोप है कि उन्होंने अपने संबोधन में धार्मिक आस्थाओं से जुड़े विषयों पर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी की. इसी के साथ उन्होंने भगवान राम के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और बेहद ही विवादित टिप्पणियां की. इस दौरान श्रीराम की मां कौशल्या को लेकर भी बेहद विवादित बयान बाजी की गई, जिसका वीडियो क्षेत्र में जबरदस्त तरीके से वायरल है.

नेताओं ने की निंदा

बता दें कि वीडियो के वायरल होते ही लोगों में इसको लेकर गुस्सा फैल गया. कई सपा नेताओं और भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर उनके भाषण की निंदा की है. 

सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने भी बयान से पल्ला झाड़ लिया है. उन्होंने इस बयान को यदुनंदन लाल वर्मा का निजी बयान बताया है. उनका कहना है कि इस बयान का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है. सपा जिलाध्यक्ष का ये भी दावा है कि यदुनंदन लाल वर्मा जिले में किसी भी पद पर नहीं हैं.

अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. बताया ये भी जा रहा है कि आरोपी पहले भी इस तरह के बयान दे चुके हैं, जिसपर कार्रवाई भी हो चुकी है. आरोपी सपा नेता साल 2008 में भाजपा के टिकट पर भी विधानसभा उपचुनाव लड़ चुके हैं.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर सतेंद्र सिंह (पुलिस उपाधीक्षक- हरपालपुर हरदो) ने बताया,  सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है. यदुनंदन लाल वर्मा नाम के शख्स का वीडियो है. वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में अभद्र टिप्पणी की जा रही है. इस संबंध में थाना हरपालपुर में उचित धाराओं में केस दर्ज किया गया है. यदुनंदन लाल वर्मा की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.