उत्तर प्रदेश में भाजपा ने क्षेत्र और मोर्चा प्रभारी किए घोषित, देखें किसे-किसे मिली जिम्मेदारी

यूपी तक

08 Aug 2026 (अपडेटेड: 08 Aug 2026, 01:10 PM)

उत्तर प्रदेश भाजपा ने संगठन को और सक्रिय करने के लिए नवनियुक्त क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं. पार्टी की ओर से जारी सूची में छह क्षेत्रों के प्रभारी और सात मोर्चों के प्रभारी घोषित किए गए हैं.

BJP Uttar Pradesh New Appointments

BJP Uttar Pradesh New Appointments News

Google CTA

BJP Uttar Pradesh New Appointments: उत्तर प्रदेश भाजपा ने संगठन को और सक्रिय करने के लिए नवनियुक्त क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं. पार्टी की ओर से जारी सूची में छह क्षेत्रों के प्रभारी और सात मोर्चों के प्रभारी घोषित किए गए हैं. इसके अलावा मुख्यालय प्रभारी और कुछ अन्य संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं. भाजपा उत्तर प्रदेश के एक्स सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए कहा गया 'भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.' मौजूदा समय में पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं. उपलब्ध दस्तावेज में भी सूची पंकज चौधरी के हस्ताक्षर से जारी दिखाई गई है.
 

यह भी पढ़ें...

छह क्षेत्रों की जिम्मेदारी इन नेताओं को मिली

जारी सूची के मुताबिक पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान को दी गई है. ब्रज क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य, कानपुर क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री शंकर लोधी, अवध क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, काशी क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह और गोरखपुर क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा को क्षेत्र प्रभारी बनाया गया है. वहीं मोर्चा प्रभारियों की सूची में युवा मोर्चा की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी, पिछड़ा मोर्चा का प्रभार प्रदेश महामंत्री संजय राय, अनुसूचित मोर्चा का प्रभार प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महिला मोर्चा का प्रभार प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रियंका रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभार प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी और किसान मोर्चा की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी को दी गई है.

मुख्यालय से लेकर ‘मन की बात’ तक मिली जिम्मेदारियां

दस्तावेज में श्री गोविंद नारायण शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है. उन्हें एमएलसी और पूर्व प्रदेश महामंत्री के रूप में दर्ज किया गया है. वहीं प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर को विस्तारक योजना का संयोजक, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना मिश्रा को ‘मन की बात’ का संयोजक और प्रदेश मंत्री राहुल वाल्मीकि को ‘मन की बात’ का सह-संयोजक बनाया गया है. इन नियुक्तियों से भाजपा ने संगठन के अलग-अलग क्षेत्रों, मोर्चों और गतिविधियों के लिए जिम्मेदारियां स्पष्ट कर दी हैं. पार्टी की नई टीम को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.