Keshav Prasad Maurya on Aban Ahmed Death: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे और माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में हुई मौत पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के प्रयागराज आने या देश में कहीं भी जाने से जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
ADVERTISEMENT
वहीं आबान अहमद की मौत पर पूछे गए सवाल के जवाब में केशव मौर्य ने कहा, "एक्सीडेंट तो रोज होते रहते हैं."
आबान अहमद की मौत पर क्या कहा?
मीडिया ने जब माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में हुई मौत को लेकर सवाल किया तो उपमुख्यमंत्री ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "एक्सीडेंट तो रोज होते रहते हैं."
गौरतलब है कि आबान अहमद की झांसी में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी. इस मामले को लेकर लगातार राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. हाल ही में, हाईकोर्ट ने अतीक के दोनों बेटों को पैरोल दी है. अब उमर और अली अहमद अपने छोटे भाई आबान के जनाजे में शामिल हो सकेंगे.
राहुल गांधी के दौरे पर क्या बोले केशव मौर्य?
प्रयागराज में मीडिया से बातचीत के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी देश में कहीं भी जाएं, उनके आने-जाने का असर न युवाओं पर पड़ेगा, न गरीबों, न किसानों और न महिलाओं पर.
उन्होंने कहा कि ये चारों वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं. उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार "सबका साथ, सबका विकास" के मंत्र पर काम कर रही है, जिसका सकारात्मक असर जनता के बीच दिखाई दे रहा है.
ADVERTISEMENT











