CM Yogi Reaction: 4 मई की तारीख भारतीय जनता पार्टी के लिए ऐतिहासिक साबित होने जा रही है. जब-जब भविष्य में 4 मई की तारीख सामने आएगी तब तब इस बात को याद किया जाएगा कि यही वो दिन था जब भाजपा ने बंगाल में सरकार बनाई थी. फिलहाल, सामने आ रहे रुझान इसी बात की तरफ इशारा कर रहे हैं. रुझानों में भाजपा बंगाल के अंदर प्रचंड बहुमत की ओर है. बंगाल के साथ-साथ भाजपा असम और पुडुचेरी में भी सरकार बनाने की स्थिति में है. भाजपा के इस शानदार प्रदर्शन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का रिएक्शन सामने आया है. मालूम हो कि भाजपा के 'स्टार प्रचारक' सीएम योगी ने बंगाल और असम में अपनी पार्टी के लिए ताबड़तोड़ प्रचार किया था.
ADVERTISEMENT
सीएम योगी ने एक्स पर ये सब लिखा
सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा 'माननीय प्रधानमंत्री श्रीमान के उत्कृष्ट नेतृत्व और जन कल्याणकारी नीतियों में देशवासियों का अटूट विश्वास आज विधानसभा चुनावों के ऐतिहासिक परिणामों में एक बार फिर प्रधानमंत्री जी के विश्वास की झलक दिखाई दी है. पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा-एनडीए गठबंधन सरकार का गठन इस असीम विश्वास का फल है. जनता का यह अभूतपूर्व जनादेश प्रधानमंत्री जी के 'नया भारत-विकसित भारत' के महान संकल्प को पूरा करने में नई गति प्रदान करेगा. सभी समर्पित पदाधिकारियों, अथक कार्यकर्ताओं और विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई. इस ऐतिहासिक विजय के लिए हार्दिक धन्यवाद और आभार. उन सभी जनता को हार्दिक धन्यवाद और सलाम जिन्होंने सुशासन और राष्ट्रवाद पर अपना अमूल्य आशीर्वाद बरसाया है."
आपको बता दें कि बंगाल के नतीजों के बाद भाजपा का अगला फोकस यूपी की ओर होने वाला है. यहां अगले साल यानी 2027 में चुनाव होने जा रहे हैं. यहां भाजपा की नजर हैट ट्रिक लगाने के लिए होगी. हालांकि, यहां भाजपा के सामने समाजवादी पार्टी मजबूत चुनौती देती नजर आएगी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यूपी में चुनाव से पहले क्या-क्या सियासी घटनाक्रम होते हैं.
ADVERTISEMENT









